23.8 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

धनबाद में सोमवार को पवित्रम सेवा धाम का वृक्षारोपण अभियान, विधायक राज सिन्हा ने लगाया लक्ष्मी तरु पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

धनबाद: शनिवार को कोयला नगर में बन रहे ‘पवित्रम सेवा धाम’ में औषधीय पौधों और दुर्लभ बीजों के साथ एक खास वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मकसद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जागरूकता फैलाना था।

विधायक राज सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया

धनबाद में सोमवार को पवित्रम सेवा धाम का वृक्षारोपण अभियान, विधायक राज सिन्हा ने लगाया लक्ष्मी तरु पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

धनबाद के विधायक राज सिन्हा और जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने ‘लक्ष्मीतरु’ नाम के एक दुर्लभ औषधीय पौधे को लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद, संगठन के स्वयंसेवकों ने परिसर में कई तरह के औषधीय पौधे और बीज लगाए।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

धनबाद में सोमवार को पवित्रम सेवा धाम का वृक्षारोपण अभियान, विधायक राज सिन्हा ने लगाया लक्ष्मी तरु पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

संगठन के संस्थापक और मुख्य स्वयंसेवक अजय भारतीय की देखरेख में, सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और घर से बाहर निकलते समय कपड़े के थैले और स्टील की बोतलें साथ रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

‘हर घर में आयुर्वेद’ का संदेश फैलाने की पहल

धनबाद में सोमवार को पवित्रम सेवा धाम का वृक्षारोपण अभियान, विधायक राज सिन्हा ने लगाया लक्ष्मी तरु पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

संगठन के अनुसार, ‘पवित्रम औषधीय उद्यान‘ के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से दुर्लभ औषधीय बीज मंगाए गए हैं। इस उद्यान का मकसद युवाओं को पारंपरिक दवाओं के महत्व से परिचित कराना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ‘हर घर में आयुर्वेद’ का संदेश फैलाना है।

यह भी पढ़ें: धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान के भाई हरेंद्र चौहान के ठिकानों पर ED रेड, आयकर टीम भी पहुंची

स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में सालों से सक्रिय संगठन

‘पवित्रम सेवा परिवार’ कई सालों से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहा है। यह संगठन स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान नियमित रूप से चलाता है।

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular