27.7 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Dhanbad News: क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बारियो, नॉलेज विलेज, गोविंदपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “अपने वीरों का सम्मान, अपनी स्वतंत्रता का उत्सव और अपने भविष्य को प्रेरणा” रही। समारोह के मुख्य अतिथि एस. ए. जे. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) मोहम्मद शमीम अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के साथ शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर जोर दिया।

राष्ट्रगान के बाद रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजेता दास ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्वागत नृत्य, हिंदी-अंग्रेजी और संस्कृत भाषण, देशभक्ति गीत, भरतनाट्यम, कविता-पाठ, देशभक्ति कव्वाली, डम्बल ड्रिल, देशभक्ति नाटक और सेना आधारित समूह नृत्य कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। नर्सरी और एलकेजी के नन्हे विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुति ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस

ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों का भी सम्मान किया गया। ओलंपियाड, ग्रीन ओलंपियाड और विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। अब्दुल खल्लाक उमर ने NEET UG 2026 में AIR 2003 हासिल करते हुए 720 में 643 अंक प्राप्त किए। वहीं विक्रम मंडल ने AIR 10087 के साथ 600 अंक हासिल किए। दोनों विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस 2

JEE Advanced पास कर IIT Roorkee पहुंचे युवराज

बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभदीप चक्रवर्ती और अनिकेत कुमार दास को 5-5 हजार रुपये, जबकि युवराज को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। युवराज वर्ष 2016 से क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने JEE Advanced उत्तीर्ण किया और IIT Roorkee में प्रवेश हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री ईसा शमीम ने युवराज और उनकी माता का विद्यालय में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस 3

मेहनत और अनुशासन को बनाया सफलता का आधार

विद्यालय के निदेशक श्री ईसा शमीम ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, ईमानदारी, आत्मविश्वास और देशप्रेम को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनके अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) मोहम्मद शमीम अहमद ने भी विद्यार्थियों से राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के अंत में विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस 4

यह भी पढ़ें: Dhanbad Independence Day 2026: तिरंगे को सलामी और देशभक्ति का जज्बा, धनबाद में ऐसे मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular