23.2 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, छात्र आंदोलन खत्म कराने के लिए संवाद का दिया सुझाव

रांची: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य के छात्र-युवाओं की समस्याओं और उनकी मांगों को संवेदनशीलता से सुनते हुए आंदोलन का जल्द समाधान निकालने का सुझाव दिया है। रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा राहुल गांधी का पत्र लेकर रांची पहुंचे और शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह पत्र सौंपा। पत्र में राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए आंदोलनरत छात्रों के प्रति समर्थन जताया है।

पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं का मुद्दा

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि पिछले कुछ महीनों से छात्र पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि संविधान में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण आधारों में शामिल है। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और आरएसएस पर भी राजनीतिक आरोप लगाए हैं।

झारखंड के छात्रों की मांगों का किया उल्लेख

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के छात्र भी राज्य की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति के माध्यम से आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत शुरू की है। उनके अनुसार, छात्रों की कई मांगों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है।

मुख्यमंत्री से छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलने का सुझाव

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुझाव दिया कि वे स्वयं आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की सीधी बातचीत से छात्रों की बची हुई चिंताओं को समझने और उनका समाधान निकालने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे में आंदोलन का समाधान जल्द निकालने की जरूरत पर उन्होंने जोर दिया।

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि देश का युवा उसका भविष्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और मौजूदा स्थिति के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया। फिलहाल झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच संवाद की प्रक्रिया जारी है। राहुल गांधी के पत्र के बाद अब मुख्यमंत्री स्तर पर छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत को लेकर आगे क्या पहल होती है, इस पर नजर रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular