23.2 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

अशोक धाम में सावन की सोमवारी पर बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई थी।

करंट लगने से नहीं, भगदड़ में हुई मौत

हादसे के बाद शुरुआती तौर पर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के गिरने और करंट लगने से श्रद्धालुओं की मौत की बात सामने आई थी। हालांकि, लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने स्पष्ट किया कि मौतें करंट लगने से नहीं, बल्कि भगदड़ के कारण हुई हैं। प्रशासन के अनुसार, अशोक धाम हॉल्ट पर दोनों ओर से ट्रेन आने के बाद कुछ युवकों के बीच अचानक भाग-दौड़ शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली का एक पोल गिर गया। इसके बाद मौके पर करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई।

अफवाह के बाद मची भगदड़

प्रशासन का कहना है कि घटना के समय बिजली की आपूर्ति बंद थी और तार कवर किया हुआ था। इसके बावजूद करंट लगने की अफवाह से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। प्रशासन की ओर से हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने घटना के कारणों और भगदड़ के दौरान बनी स्थिति की जानकारी जुटाने का काम भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Rashifal 17 August 2026: सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश से बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें 12 राशियों का हाल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र इलाज की कामना की। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और घटना की जांच जारी है।

अशोक धाम में सावन की सोमवारी पर बड़ा हादसा 1

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular