20.7 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

ठाकुर कुल्ही में जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा दुर्गा मंदिर, धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

धनबाद: ठाकुर कुल्ही स्थित दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच पूरा माहौल कृष्णमय नजर आया।

भजन और गीतों से हुआ कान्हा का गुणगान

ठाकुर कुल्ही में जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा दुर्गा मंदिर, धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान गायक सुरेश श्रीवास्तव, जय शंकर ठाकुर और शैलेश श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। तबला वादक तापस सिकदर ने संगत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।

जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारे लगाए। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। जन्माष्टमी के इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें: धनबाद रेलवे स्टेशन पर 66.75 लीटर बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

समिति के सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह और सचिव विकास राय सहित समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में प्रद्युत कुमार राय, विमल कुमार, ओम शंकर ठाकुर, उमेश जायसवाल, अमित कुमार, प्रसून पांडे, रंजीत जायसवाल, संजय मिश्रा, राजकुमार शर्मा, जयंत मिश्रा, सुशील मिश्रा, भोलानाथ पांडे, मनोज सिंह, विजय कुमार, संतोष रजक, शुभम मिश्रा, सुमित पाठक, विजय दे, अप्पू चौरसिया, संजोग भगत, सूरज भदानी, अरविंद बर्नवाल समेत अन्य सदस्यों की भी सहभागिता रही।

spot_img
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular