19.5 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

झारखंड की बेटी सरिता कुमारी का एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन

रांची: झारखंड की प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का भारतीय साइकिलिंग टीम में चयन हुआ है। वह जापान के नागोया शहर में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सरिता के चयन से झारखंड के खेल जगत और साइकिलिंग खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के नागोया शहर में प्रस्तावित है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भारतीय टीम का हिस्सा बनना सरिता कुमारी के करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मेहनत और लगातार प्रदर्शन से मिली भारतीय टीम में जगह

झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने सरिता कुमारी के चयन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरिता ने मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सरिता शानदार प्रदर्शन कर भारत और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखा चुकी हैं प्रतिभा

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह और झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि सरिता कुमारी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं। संघ के अनुसार, उनके निरंतर प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के आधार पर उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का अवसर मिला है। पदाधिकारियों ने इसे झारखंड में साइकिलिंग के बढ़ते स्तर और राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिल रही पहचान का उदाहरण बताया।

युवा साइकिलिस्टों के लिए बनेगी प्रेरणा

सरिता कुमारी का भारतीय टीम में चयन झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। खेल पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी उपलब्धि से राज्य के युवा साइकिलिस्टों को बड़े मंच पर पहुंचने के लिए मेहनत और निरंतर अभ्यास की प्रेरणा मिलेगी। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरिता एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें: नम आंखों से अंतिम विदाई: बेटे श्रेयश ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए सुदिव्य कुमार सोनू

खेल और राजनीतिक क्षेत्र से मिली बधाई

सरिता कुमारी के चयन पर खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, राजमहल सांसद विजय हांसदा और पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा समेत कई लोगों ने बधाई दी। झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक और कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित संघ के कई पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने भी सरिता को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि सरिता कुमारी एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।

spot_img
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular