26.1 C
Jharkhand
Tuesday, September 8, 2026

Chapra Road Accident: छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में चालक-खलासी घायल

Chapra Road Accident: छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर गरखा थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव के समीप सोमवार देर रात दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रात करीब 11 बजे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई। बताया गया कि एक ट्रक छपरा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।

भैंसमारा गांव के समीप दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद एक ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

केबिन में फंसे चालक और खलासी को ग्रामीणों ने निकाला

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन में चालक और खलासी फंसे हुए थे।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल घायलों की पहचान की जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है।

हादसे के बाद NH-722 पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद NH-722 पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की बात सामने आई है। सड़क पर क्षतिग्रस्त ट्रकों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: निरसा में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती! अरूप चटर्जी ने दो स्कूल भवनों का किया शिलान्यास

पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

घटना की सूचना मिलने के बाद गरखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।

क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे हटवाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48
Video thumbnail
युवक संग गिरीडीह नगर थाने की पुलिस की कथित बर्बरता पर क्या कहा राजीव ओझा ने...
01:20
Video thumbnail
BBMKU में पेयजल,गंदगी और कुव्यवस्था से नाराज छात्रों ने शुरू किया आंदोलन....
04:57
Video thumbnail
गिरीडीह नगर थाने की पुलिस पर युवक की बर्बरता से पिटाई का आरोप,पीड़ित युवक ICU में...
01:00
Video thumbnail
धनबाद में फिर फ़टी धरती,कई घर जमींदोज,दो मासूम समेत आधा दर्जन महिलाएं घायल, आक्रोशित ने किया सड़क जाम
03:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular