29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रांची में बनेंगे तीन नए फ्लाइओवर, जानें कहां से कहां तक होगा निर्माण और कितनी होगी लागत

रांची: राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण फ्लाइओवर परियोजनाओं का टेंडर फाइनल हो गया है। करमटोली-चिरौंदी, अरगोड़ा-चापुटोली और हरमू फ्लाइओवर के लिए अलग-अलग कंपनियों को एल-वन घोषित किया गया है।

इन परियोजनाओं के लिए करीब दो महीने पहले टेंडर जारी किया गया था। अब चयनित कंपनियों के साथ रेट नेगोशिएशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम का आवंटन किया जाएगा। योजना के मुताबिक अक्टूबर से तीनों फ्लाइओवर का निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।

तीन अलग-अलग कंपनियों को मिली जिम्मेदारी

करमटोली-चिरौंदी फ्लाइओवर के लिए शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी का एल-वन चयन हुआ है। वहीं अरगोड़ा-चापुटोली फ्लाइओवर के लिए दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन कंपनी को एल-वन चुना गया है।

हरमू फ्लाइओवर के लिए हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC), मुंबई का चयन हुआ है।

तीनों परियोजनाओं का निर्माण स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (SAJ) की ओर से कराया जाएगा। परियोजनाओं को Engineering, Procurement and Construction (EPC) मोड में पूरा किया जाएगा। इसमें चयनित कंपनी डिजाइन तैयार करने से लेकर निर्माण तक की जिम्मेदारी संभालेगी।

326 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा हरमू फ्लाइओवर

हरमू फ्लाइओवर सहजानंद चौक के पहले से शुरू होकर हरमू रोड होते हुए रातू रोड को पार करते हुए कांके रोड स्थित जज कॉलोनी तक प्रस्तावित है। इसकी कुल लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर बताई गई है।

इस परियोजना के लिए दोबारा टेंडर किया गया था। इस बार करीब 326.61 करोड़ रुपये की योजना का टेंडर जारी किया गया। फ्लाइओवर पर सहजानंद चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रातू रोड की ओर जाने की अलग व्यवस्था प्रस्तावित है।

इसके लिए गोशाला के सामने वाहनों के उतरने की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।

अरगोड़ा-चापुटोली फ्लाइओवर की लंबाई 3.8 किमी से अधिक

अरगोड़ा फ्लाइओवर परियोजना के लिए करीब 223.14 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। यह फ्लाइओवर हरमू रोड में काव्स रेस्टोरेंट के पास से शुरू होकर डिबडीह ब्रिज के पहले तक प्रस्तावित है।

इसके अलावा अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ की दिशा में चापुटोली और अशोक नगर रोड नंबर-3 तक भी फ्लाइओवर का विस्तार होगा। इसमें राउंडअबाउट की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 3.804 किलोमीटर होगी।

करमटोली-चिरौंदी फ्लाइओवर में मोरहाबादी के लिए लिंक रोड

करमटोली फ्लाइओवर को करमटोली चौक से साइंस सिटी यानी चिरौंदी तक बनाने की योजना है। इसकी कुल लंबाई करीब 3.216 किलोमीटर होगी।

इसमें मुख्य फ्लाइओवर की लंबाई करीब 2.7 किलोमीटर होगी, जबकि लगभग 0.52 किलोमीटर का लिंक रोड मोरहाबादी की ओर प्रस्तावित है। इस लिंक रोड से मोरहाबादी मैदान और स्टेडियम की दिशा से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस परियोजना के लिए करीब 351 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में नौकरी के नाम पर 5-6 करोड़ की ठगी! ओम प्रकाश समेत 6 गिरफ्तार

HCC के पास बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का अनुभव

हरमू फ्लाइओवर के लिए चुनी गई हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) मुंबई की प्रमुख निर्माण कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने देश की कई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में काम किया है।

बताया गया है कि HCC ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक जैसी बड़ी परियोजना पर भी काम किया है। अब रांची की महत्वपूर्ण फ्लाइओवर परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी को मिली है।

तीनों परियोजनाओं के शुरू होने के बाद राजधानी के प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम करने और आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। फिलहाल रेट नेगोशिएशन और कार्य आवंटन की प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू होने का इंतजार है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular