21.1 C
Jharkhand
Thursday, October 29, 2026

क्रिकेट में खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी बनें! धनबाद में शुरू हुई खास वर्कशॉप

Dhanbad News: धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की ओर से तीन दिवसीय अंपायरिंग और स्कोरिंग वर्कशॉप शुक्रवार से रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए कार्यालय में शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष एवं अंपायरिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शांतनु चौधरी, स्कोरिंग कमेटी के सुनील कुमार, अरविंद महता और पूर्व क्रिकेटर मनोरंजन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वर्कशॉप के जरिए प्रतिभागियों को क्रिकेट अंपायरिंग और स्कोरिंग से जुड़े व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

अंपायरिंग और स्कोरिंग में करियर की संभावनाओं पर चर्चा

क्रिकेट में खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी बनें! धनबाद में शुरू हुई खास वर्कशॉप

वर्कशॉप के उद्घाटन अवसर पर डीसीए महासचिव विनय कुमार सिंह ने आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में खिलाड़ियों के अलावा अंपायरिंग और स्कोरिंग के क्षेत्र में भी करियर के अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने प्रतिभागियों को इन क्षेत्रों में गंभीरता से तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बताया कि जल्द ही जेएससीए की ओर से अंपायरिंग सेमिनार आयोजित किया जाना है।

विनय कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि धनबाद से अधिक से अधिक अंपायर जेएससीए के आगामी सेमिनार में सफल होकर आगे बढ़ेंगे।

करीब 25 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

तीन दिवसीय वर्कशॉप में करीब 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों, कानून और उपनियमों से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

स्टेट पैनल अंपायर नीरज पाठक और ओमप्रकाश राय प्रतिभागियों को क्रिकेट के लॉ और बाईलॉज के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उनके माध्यम से प्रतिभागियों को अंपायरिंग से जुड़े नियमों को समझने का अवसर मिल रहा है।

स्कोरिंग की बारीकियां भी सीख रहे प्रतिभागी

वर्कशॉप में अंपायरिंग के साथ क्रिकेट स्कोरिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दीपक कुमार और ज्ञान रंजन प्रतिभागियों को स्कोरिंग से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

प्रतिभागियों को क्रिकेट मैच के दौरान स्कोरिंग की प्रक्रिया और उससे जुड़े जरूरी पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य इच्छुक लोगों को अंपायरिंग और स्कोरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है।

यह भी पढ़ें: जमुआ में शव मिलने से हड़कंप, कई दिनों पुराना होने की आशंका

अंतिम दिन होगी परीक्षा

तीन दिवसीय वर्कशॉप के अंतिम दिन प्रतिभागियों की परीक्षा भी ली जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी और क्रिकेट के नियमों से संबंधित उनकी समझ का आकलन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

डीसीए की इस पहल से क्रिकेट में अंपायरिंग और स्कोरिंग को करियर विकल्प के रूप में अपनाने वाले प्रतिभागियों को प्रशिक्षण और अपनी क्षमता परखने का अवसर मिल रहा है।

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP,बड़ा नावाटांड पंचायत का किया निरीक्षण,व्यवस्था देख हुए संतुष्ट...
03:12
Video thumbnail
गोकुल बस के चपेट में आया सड़क पार कर रहा ज़ाहिर हुसैन,आक्रोशित लोगों ने निरसा में किया NH 19 जाम...
04:31
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर से भीतिया तक NH 19 पर फिर महाजाम,रात @ 10PM Live...
01:08
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल में the Great धनबाद पॉलिटिक्स जारी,अब जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सांसद को ऐसे दिखायाआईना
03:24
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल वासियों के हमदर्द बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे,कहा नही हटेगा आपका आशियाना,यह मेरी
01:53
Video thumbnail
धनबाद के पिकल बॉल कोच बॉलीवुड कलाकारों को दे रहे हैं प्रशिक्षण,नेशनल में दीपक ने धनबाद का नाम किया
06:02
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular