31.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Kaimur NH-319 Accident: कैमूर में स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; NH-319 जाम

स्कूल जाते समय ट्रक की चपेट में आई छात्रा

Kaimur NH-319 Accident: मोहनिया-पटना पथ स्थित एनएच-319 पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही साइकिल सवार कक्षा 9 की छात्रा को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कैथियां गांव निवासी धन्नु यादव की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। खुशी कटराकला स्थित अपग्रेडेड प्लस टू विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी।

सिलौंधा मोड़ के पास हुआ हादसा

Kaimur NH-319 Accident: कैमूर में स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; NH-319 जाम

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह खुशी साइकिल से अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह एनएच-319 पर सिलौंधा मोड़ के पास पहुंची थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर छात्रा का स्कूल बैग पड़ा मिला। हादसे की सूचना मिलते ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार और स्कूल में शोक का माहौल है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-319 किया जाम

Kaimur NH-319 Accident: कैमूर में स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; NH-319 जाम

छात्रा की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-319 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने फरार ट्रक चालक की पहचान कर कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: Tundi Elephant Attack: टुंडी में हाथियों का कहर, पारा शिक्षक को कुचला; डीएफओ को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस प्रशासन की ओर से जाम हटाने और यातायात सामान्य कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
टुंडी में गजराज के लिए कॉरिडॉर बनाने को ले शुरू हुआ सियाशी घमासान,खूब लग रहे आरोप प्रत्यारोप...
07:21
Video thumbnail
एक गाँव की लड़की का अनस्टॉपेबल सफ़र | अनीषा खुसवाहा | Aryan R Jaiswal के साथ | Podcast 2 | 11 Scopes
11:36
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular