31.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Kaimur Minister Convoy: कैमूर में चालान से नाराज बाइक सवार ने रोका मंत्री का काफिला, सड़क पर खड़ी की बाइक

चालान कटने से नाराज बाइक सवार ने रोका मंत्री का काफिला

Kaimur Minister Convoy: मोहनिया के चांदनी चौक के पास सोमवार शाम उस समय स्थिति असहज हो गई, जब ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान काटे जाने से नाराज एक बाइक सवार ने पटना से भभुआ जा रहे बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के काफिले के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। बाइक अचानक रास्ते में खड़ी होने से मंत्री का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल बाइक को सड़क से हटाया, जिसके बाद मंत्री की गाड़ी आगे बढ़ सकी।

बाइक हटाने के बाद फिर सड़क पर बैठ गया युवक

Kaimur Minister Convoy: कैमूर में चालान से नाराज बाइक सवार ने रोका मंत्री का काफिला, सड़क पर खड़ी की बाइक

बाइक हटाए जाने के बाद मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ। बाइक सवार ने दोबारा अपनी बाइक सड़क के बीच में खड़ी कर दी और वहीं धरने पर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और युवक से बातचीत की। बताया गया कि युवक की नाराजगी ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसकी बाइक का चालान काटे जाने को लेकर थी।

दुकान के बाहर खड़ी थी बाइक, चालान काटने पर जताई नाराजगी

Kaimur Minister Convoy: कैमूर में चालान से नाराज बाइक सवार ने रोका मंत्री का काफिला, सड़क पर खड़ी की बाइक

बाइक सवार की पहचान मोहनिया प्रखंड के बेलौड़ी निवासी बिट्टू कुमार पटेल के रूप में हुई है। बिट्टू के अनुसार, भभुआ रोड पर उसकी दुकान है और उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। बिट्टू का कहना है कि इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उसकी बाइक का चालान काट दिया। उसने आरोप लगाया कि इलाके में वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। इसी नाराजगी में उसने मंत्री के काफिले के सामने बाइक खड़ी कर दी। बिट्टू के मुताबिक, मंत्री ने उसे संबंधित अधिकारियों से बात करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: Kaimur NH-319 Accident: कैमूर में स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; NH-319 जाम

ट्रैफिक पुलिस ने बाइक हटाकर संभाली स्थिति

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार प्रसाद ने बताया कि युवक ने मंत्री की गाड़ी के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। पुलिस ने बाइक को वहां से हटा दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस और बाइक सवार के बीच बातचीत के बाद मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया। इस घटना के चलते चांदनी चौक के आसपास कुछ देर के लिए लोगों और वाहन चालकों का ध्यान भी इस ओर गया।

spot_img
Video thumbnail
टुंडी में गजराज के लिए कॉरिडॉर बनाने को ले शुरू हुआ सियाशी घमासान,खूब लग रहे आरोप प्रत्यारोप...
07:21
Video thumbnail
एक गाँव की लड़की का अनस्टॉपेबल सफ़र | अनीषा खुसवाहा | Aryan R Jaiswal के साथ | Podcast 2 | 11 Scopes
11:36
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular