29.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Nirsa Truck Accident: निरसा में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, कई मवेशी-वाहन चपेट में; फटका ब्रिज पर मचा बवाल

निरसा में बेकाबू ट्रक से हड़कंप, मवेशियों और वाहनों को मारी टक्कर

Nirsa Truck Accident: धनबाद के निरसा अनुमंडल क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने कई मवेशियों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पश्चिम बंगाल नंबर WB 37 E 1135 के ट्रक ने कालूबथान ओपी क्षेत्र के सालुकचपड़ा से लेकर पिंड्राहाट और केलियासोल तक हड़कंप मचा दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक को निरसा थाना क्षेत्र के फटका ब्रिज स्थित भवतारिणी काली मंदिर के पास घेर लिया गया।

ट्रक का ग्रामीणों ने किया पीछा

Nirsa Truck Accident: निरसा में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, कई मवेशी-वाहन चपेट में; फटका ब्रिज पर मचा बवाल

बताया गया कि बेकाबू ट्रक की चपेट में कई मवेशी और वाहन आए। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। फटका ब्रिज के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। भीड़ ने ट्रक को घेरकर चालक को केबिन से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

चालक को बचाने पहुंची पुलिस

Nirsa Truck Accident: निरसा में बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, कई मवेशी-वाहन चपेट में; फटका ब्रिज पर मचा बवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक अरूप चटर्जी समेत पुलिस अधिकारी और कई थानों की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। भीड़ की पिटाई से चालक घायल हो गया था।

भीड़ ने पुलिस पर भी किया पथराव

चालक को भीड़ से निकालने के दौरान स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान भीड़ की ओर से पुलिस पर भी पथराव किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला और घायल चालक को सुरक्षित निकाला।

यह भी पढ़ें:Ekma Stabbing Incident: सारण के एकमा चाकूबाजी में तीन मौतों से दहशत, आखिर किस विवाद ने लिया इतना खूनी मोड़?

घायल चालक SNMMCH रेफर

घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर किया गया है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

spot_img
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05
Video thumbnail
MLA जयराम महतो ने पूरी की PHD, अब बेटे को किस रूप में देखना चाहती हैं मां
01:32
Video thumbnail
डॉक्टर बने डुमरी के विधायक जयराम महतो,डॉक्टर जयराम का 11स्कोप पर देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
09:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular