22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

NPSC Award 2026: IIT ISM के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को NPSC Academic Excellence Award 2026

NPSC Award 2026, धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को अकादमिक और शोध के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें प्रतिष्ठित नेशनल पावर सिस्टम्स कॉन्फ्रेंस (NPSC) एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के लिए चुना गया है। पावर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रो. सिवाजी चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। अवार्ड कमेटी ने दोनों शिक्षाविदों के नामों का सर्वसम्मति से चयन किया है, जिसे एनपीएससी की स्टीयरिंग कमेटी ने भी स्वीकृति दे दी है।

12 दिसंबर को IIT पटना में मिलेगा सम्मान

प्रो. सुकुमार मिश्रा और प्रो. सिवाजी चक्रवर्ती को यह पुरस्कार 12 दिसंबर 2026 को आईआईटी पटना में आयोजित होने वाले 24वें नेशनल पावर सिस्टम्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान के रूप में दोनों विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और सांकेतिक नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इस वर्ष 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन की मेजबानी आईआईटी पटना और ईस्टर्न रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर (ईआरएलडीसी), ग्रिड-इंडिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं। सम्मेलन का विषय ‘टुवर्ड्स अ रेजिलिएंट एंड सस्टेनेबल एनर्जी एंड ट्रांसपोर्टेशन इकोसिस्टम’ रखा गया है। इसमें ऊर्जा और परिवहन व्यवस्था को अधिक टिकाऊ तथा मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: Jamua Youth Death Electric Shock: छठ पूजा की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, 26 वर्षीय प्रदीप की मौत से परिवार में पसरा मातम

पावर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव

प्रो. सुकुमार मिश्रा का पावर इंजीनियरिंग और ऊर्जा प्रणालियों के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अकादमिक एवं शोध अनुभव रहा है। पावर सिस्टम, पावर क्वालिटी, स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे विषयों पर उनका काम महत्वपूर्ण माना जाता है। उनका शोध नई तकनीकों के विकास के साथ-साथ उद्योगों की व्यावहारिक जरूरतों और तकनीकी समस्याओं के समाधान से भी जुड़ा रहा है।

नेशनल पावर सिस्टम्स कॉन्फ्रेंस वर्ष 1981 से देश में पावर इंजीनियरिंग के क्षेत्र का प्रमुख अकादमिक मंच रहा है। प्रत्येक दो वर्ष पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देश और विदेश के शोधकर्ता, शिक्षाविद, इंजीनियर तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। यहां इलेक्ट्रिकल पावर और एनर्जी सिस्टम से जुड़े नए शोध, तकनीकी बदलाव, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाता है।

वर्ष 2026 में मिले कई प्रतिष्ठित सम्मान

प्रो. मिश्रा के लिए वर्ष 2026 उपलब्धियों के लिहाज से खास रहा है। इससे पहले 15 सितंबर को कटक में उन्हें ओडिशा इंजीनियर्स फोरम की ओर से विश्वेश्वरैया अवार्ड 2026 प्रदान किया गया था। इसके अलावा 22 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उन्हें पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी लीजेंडरी टीचर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाना निर्धारित है।

इससे पहले नवंबर 2024 में उन्हें आईईईई पावर एंड एनर्जी सोसाइटी के बेंगलुरु चैप्टर की ओर से हिंगोरानी अवार्ड मिला था। वर्ष 2025 में उन्हें आईईईई और एशिया-पैसिफिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एसोसिएशन (एएआईए) का फेलो भी चुना गया था।

IIT ISM धनबाद की अकादमिक पहचान को मिलेगी मजबूती

NPSC Academic Excellence Award 2026 के लिए प्रो. सुकुमार मिश्रा का चयन उनके लंबे अकादमिक अनुभव और इंजीनियरिंग रिसर्च में योगदान की एक और महत्वपूर्ण पहचान है। यह उपलब्धि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के लिए भी गौरव का विषय है। पावर इंजीनियरिंग और ऊर्जा प्रणालियों के क्षेत्र में उनके शोध एवं अकादमिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान संस्थान की प्रतिष्ठा को और मजबूती प्रदान करेगी।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular