22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Maker Police Station SHO Sangram Singh Suspended: मकेर में राहत बांटते वक्त थाना प्रभारी ने क्यों लहराई रिवाल्वर? वीडियो वायरल होते ही बड़ा एक्शन

छपरा: बाढ़ पीड़ितों पर रिवाल्वर लहराने का वीडियो वायरल

Maker Police Station SHO Sangram Singh Suspended: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान थाना प्रभारी द्वारा रिवाल्वर लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले की जांच के बाद सारण एसएसपी रोशन कुमार ने मकेर थाना प्रभारी संग्राम सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सारण जिला पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है। इसकी जानकारी सारण एसएसपी रोशन कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

राहत वितरण के दौरान बिगड़ी स्थिति

Maker Police Station SHO Sangram Singh Suspended: मकेर में राहत बांटते वक्त थाना प्रभारी ने क्यों लहराई रिवाल्वर? वीडियो वायरल होते ही बड़ा एक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और राहत सामग्री को लेकर हंगामा होने की स्थिति बन गई। इसी दौरान मकेर थाना प्रभारी संग्राम सिंह राहत सामग्री बांटने वाले ट्रैक्टर पर चढ़ गए। आरोप है कि उन्होंने भीड़ की तरफ अपना रिवाल्वर निकालकर लहराया।

बाढ़ पीड़ितों ने बनाया वीडियो

Maker Police Station SHO Sangram Singh Suspended: मकेर में राहत बांटते वक्त थाना प्रभारी ने क्यों लहराई रिवाल्वर? वीडियो वायरल होते ही बड़ा एक्शन

घटना के दौरान मौजूद बाढ़ पीड़ितों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाजी टीम ने जीते 9 पदक, अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

जांच में मामला सही पाए जाने के बाद कार्रवाई

सारण एसएसपी के निर्देश पर कराई गई जांच में मामले को वरीय पुलिस अधिकारियों ने सही पाया। जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपे जाने के बाद संग्राम सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। एसएसपी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, निलंबन अवधि में मकेर थाना प्रभारी का मुख्यालय सारण जिला पुलिस लाइन रहेगा। बाढ़ राहत वितरण के दौरान हुई इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्रवाई से मामला चर्चा में है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular