23.9 C
Jharkhand
Wednesday, October 7, 2026

Rupi Soren Death: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में थीं भर्ती

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब आठ बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया था। उनके निधन की खबर से झामुमो परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिनभर बिगड़ती रही तबीयत, डॉक्टरों की टीम जुटी

बुधवार को रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उनका हार्ट रेट अनियंत्रित होने और लगातार गिरावट के बाद चिकित्सकों ने आपात बैठक कर आगे के उपचार पर चर्चा की।

स्थिति को देखते हुए न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल राय समेत अन्य चिकित्सकों को अस्पताल बुलाया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता भी शाम करीब छह बजे अस्पताल पहुंचे।

चिकित्सकों ने हार्ट रेट नियंत्रित करने के लिए टेंपरेरी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद रात करीब आठ बजे रूपी सोरेन का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: Maharajganj News: GM-DRM के दौरे के बीच पटना-गोरखपुर ट्रेन की मांग ने पकड़ा जोर, महाराजगंज में सौंपा ज्ञापन

मां की गंभीर हालत की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे हेमंत सोरेन

मां की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

सुबह से कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद थीं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री योगेंद्र प्रसाद और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव समेत कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।

दिन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद कहा था कि फिलहाल स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने रद किए कार्यक्रम, कैबिनेट बैठक भी टली

रूपी सोरेन की तबीयत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कई निर्धारित कार्यक्रम रद कर दिए थे। बुधवार शाम को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दी गई थी। अब रूपी सोरेन के निधन के बाद सोरेन परिवार और झामुमो में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर से पार्टी समर्थकों और शुभचिंतकों में भी शोक व्याप्त है।

spot_img
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56
Video thumbnail
कांड्रा औद्योगिक क्षेत्र में JLKM की धमक,अतिक्रमण कर रहे जयप्रभु स्टील के ख़िलाफ़ आंदोलन,पहुंची CI
04:51
Video thumbnail
चांदी की चम्मच लेकर नही जन्मे ढुलू महतो,एक-एक सीढ़ी चढ़े संघर्ष ने बनाया सांसद:रंजन गुप्ता
06:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular