22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Bihar Government Protocol Order: सरकारी कार्यक्रमों में किसे मिलेगा सम्मान? मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जारी किया सख्त आदेश

Bihar Government Protocol Order: बिहार सरकार ने सरकारी योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और अन्य राजकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती दिखाई है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में प्रशासनिक अधिकारी खुद को जनप्रतिनिधियों से ऊपर नहीं रख सकते। संबंधित क्षेत्र के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्षदों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान देना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों के खुद उद्घाटन करने पर मुख्य सचिव नाराज

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश के मुताबिक, सरकार के संज्ञान में ऐसे मामले आए थे, जिनमें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद खुद ही विकास योजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन कर रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों से आम जनता के बीच जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास कम होता है। साथ ही यह स्थापित प्रोटोकॉल के सिद्धांतों के भी खिलाफ है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उनके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

अधिकारी नहीं करेंगे विकास योजनाओं का उद्घाटन

मुख्य सचिव ने पुराने नियमों का हवाला देते हुए साफ निर्देश दिया है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी विकास योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेगा। योजनाओं के शिलापट्ट पर भी अधिकारियों का नाम अंकित नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित क्षेत्र के मंत्री, सांसद, विधायक या पार्षद ही शिलापट्ट स्थापित करेंगे और उद्घाटन करेंगे। इस निर्देश का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में निर्धारित व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना है। प्रशासनिक अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान इन नियमों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

सांसद-विधायकों को बुलाना और सम्मानजनक स्थान देना अनिवार्य

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री या अन्य गणमान्य व्यक्तियों की ओर से आयोजित शिलान्यास, उद्घाटन और किसी भी राजकीय समारोह में स्थानीय सांसद, विधायक तथा विधानमंडल के सदस्यों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम में उनके बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान भी आरक्षित रखना होगा। यह व्यवस्था केवल सीधे सरकारी विभागों के कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगी। जिन स्थानीय संस्थाओं, बोर्ड, ट्रस्ट या समितियों में जिले के वरीय अधिकारी पदेन अध्यक्ष या सचिव के रूप में कार्यरत हैं, उनके कार्यक्रमों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें: Jharkhand State Skill Competition 2026: झारखंड के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, 11 ट्रेड में पेश किए अनोखे मॉडल; 203 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सभी विभागों और जिलों में आदेश लागू कराने का निर्देश

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों और कर्मचारियों को भी इन निर्देशों की जानकारी दें। साथ ही प्रोटोकॉल के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराएं। सरकार के इस कदम को सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और सम्मान को प्राथमिकता देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अब विभागों और जिला प्रशासन को योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा राजकीय समारोहों की रूपरेखा तैयार करते समय इन निर्देशों का पालन करना होगा।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular