21.9 C
Jharkhand
Friday, October 9, 2026

Chhapra Khaira School Bolero Accident: खैरा में दर्दनाक हादसा, स्कूल की गाड़ी से कुचलकर 7 वर्षीय मयंक की मौत; सड़क पर उतरे ग्रामीण

Chhapra Khaira School Bolero Accident: सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। खैरा-अख्तियारपुर मुख्य पथ पर रामपुर मठिया गांव के समीप निजी स्कूल की बोलेरो की चपेट में आने से मयंक कुमार की जान चली गई। मृतक की पहचान रामपुर मठिया गांव निवासी मुन्ना कुमार के पुत्र मयंक कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।

बच्चे को उतारने के बाद बोलेरो पीछे कर रहा था चालक

Chhapra Khaira School Bolero Accident: खैरा में दर्दनाक हादसा, स्कूल की गाड़ी से कुचलकर 7 वर्षीय मयंक की मौत; सड़क पर उतरे ग्रामीण

परिजनों के अनुसार खैरा बाजार स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल की बोलेरो छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर पहुंचा रही थी। रामपुर मठिया गांव के पास मयंक को घर के सामने उतारने के बाद चालक बोलेरो को पीछे करने लगा। इसी दौरान बच्चा वाहन की चपेट में आ गया। परिजनों के सामने ही मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुख्य सड़क किया जाम

Chhapra Khaira School Bolero Accident: खैरा में दर्दनाक हादसा, स्कूल की गाड़ी से कुचलकर 7 वर्षीय मयंक की मौत; सड़क पर उतरे ग्रामीण

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खैरा-अख्तियारपुर मुख्य पथ को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और सीओ अजय राठौर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि अनिल सिंह, जोगिंद्र सिंह, बीरेन्द्र राय, परमानन्द यादव समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

परिवार में मचा कोहराम, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

मयंक के पिता मुन्ना कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां चांदनी देवी और आठ वर्षीय बड़ी बहन जानवी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें: Chhapra Gandak Dam Repair: गंडक बांध की मरम्मत पर बवाल! बालू के पैकेट लेकर पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने लौटाया

चार लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया होगी

खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ अजय राठौर ने बताया कि परिवहन विभाग के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
बिनोद बाबू के पढो और लड़ो वाले नारे को सही मायने में जयराम ने डॉ जयराम महतो बन आत्मसात कर लिया:JLKM
03:34
Video thumbnail
एम्बुलेंस फंस रही थी,फ्लाइट छूट रही थी! अब DC-SSP ने गोविंदपुर में NH-19 अतिक्रमण पर चलवाया बुलडोजर
06:11
Video thumbnail
ट्रैक्टर-बालू गाड़ी में सफर कर की पढ़ाई,सालों पुराना सपना हुआ साकार,सुनिए डॉ.जयराम महतो के दिल की बात
06:47
Video thumbnail
राज्य में अवैध खनन पर सरकार लगाए लगाम,DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति अवैध:बाबूलाल मरांडी
03:56
Video thumbnail
निरसा में चोरों ने बंद घर में घुस किया लाखों की सम्पति पर हाथ साफ,मौके पर पुलिस,जांच में जुटी...
02:54
Video thumbnail
जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री
00:15
Video thumbnail
जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री....
00:15
Video thumbnail
गुरुजी के संघषों में उन्होंने साथ दिया,सुनिए CM की मां को अंतिम जोहार के बाद डॉ. जयराम ने क्या कहा.
01:07
Video thumbnail
पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी पहुंचे नेमरा,CM हेमंत से मिल बढ़ाया ढाढ़स,रूपी सोरेन को दी श्रधांजलि
00:27
Video thumbnail
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि..
07:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular