21.4 C
Jharkhand
Wednesday, November 25, 2026

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज शाही शादी, 10 बीघे में सजा पंडाल; 5 लाख मेहमानों के लिए भोज की तैयारी

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी बुधवार को ऋषिकेश कुमार के साथ होगी। बिहार के बाढ़ स्थित नदवां गांव में इस शाही शादी को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। तिलक, हल्दी और मेहंदी-संगीत की रस्मों के बाद अब शादी का दिन आ गया है। बिहटा से बारात नदवां पहुंचेगी। शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

मेहंदी-संगीत में नीलम देवी के डांस ने खींचा ध्यान

शादी से एक दिन पहले मंगलवार को शिवांगी की मेहंदी और संगीत की रस्म आयोजित की गई। इस दौरान शिवांगी गोल्डन रंग के परिधान में नजर आईं। उन्होंने अपने भाइयों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का अंदाज भी समारोह में चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर बैठकर ही डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

10 बीघे में तैयार हुआ महल जैसा भव्य पंडाल

शिवांगी की शादी के लिए नदवां गांव में करीब 10 बीघे जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। आयोजन को खास बनाने के लिए सजावट से लेकर मेहमानों के स्वागत तक व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जयमाला के लिए ऊंचा और आकर्षक मंच बनाया गया है। शादी में 4 से 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। वीवीआईपी मेहमानों के लिए छह हेलीपैड भी तैयार किए जाने की जानकारी है।

5 लाख लोगों के लिए शाही भोज, 150 तरह के व्यंजन

शादी समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए शाही भोज की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक, करीब पांच लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। मेन्यू में लगभग 150 तरह के व्यंजन शामिल किए गए हैं। मिठाइयां भी तैयार कर ली गई हैं। इतने बड़े आयोजन को देखते हुए भोजन और अतिथियों के प्रबंधन की विशेष तैयारी की गई है।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा थार

इस शादी का एक और खास आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता है। अनंत सिंह को घोड़ों का शौक है और इसी वजह से शादी के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए कई चर्चित घोड़ों के नदवां पहुंचने की जानकारी है। प्रतियोगिता के विजेता को थार गाड़ी पुरस्कार में दी जाएगी। इसके अलावा बाइक और स्कूटी भी पुरस्कार के रूप में रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें: Rahul Dubey Gang Police Encounter: राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा तेज, टंडवा में मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को लगी गोली

अमेरिका में MBA कर चुके ऋषिकेश से होगी शिवांगी की शादी

शिवांगी की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णा नगर निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है। ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। बताया जाता है कि वह पिछले करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे हैं। बुधवार को दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे।

spot_img
Video thumbnail
देव दीपावली पर 5100 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर, गंगा आरती में दिखा भक्तों का सैलाब
05:27
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन पहुंचे सांसद ढुलू महतो के घर चिटाहीं,पत्नी कल्पना संग बेटी साक्षी को दिया आशीर्वाद..
00:31
Video thumbnail
Lekme सैलून धनबाद में होने वाली दुल्हन ने क्यों मचाया हंगामा,आरोप पर संचालक ने क्या दी सफाई?
05:32
Video thumbnail
सांसद समर्थक रंजन गुप्ता ने बताया कैसी है तैयारी,कितनी है भव्यता साक्षी की शादी में...
01:04
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो के बड़े भाई भरत महतो ने बताया कि देश के किस-किस कोने से आ रहे हैं अतिथि...
01:16
Video thumbnail
भाजपा नेता नितिन भट्ट ने बताया कौन-कौन से VVIP सांसद पुत्री की शादी में हो रहे हैं शामिल...
01:32
Video thumbnail
मजदूर नेता भवानी बंदोपाध्याय से जानिए अनंत सिंह और ढुलु महतो के शाही अंदाज में कौन किससे आगे..
00:44
Video thumbnail
बेटी साक्षी की शादी के मौके पर MP ढुलू महतो ने अपने सुख- दुख के साथियों,आम जनों से की यह भावुक अपील
00:43
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो की बेटी साक्षी की मेहंदी आज,विदाई पर बहन को खलेगी इस खास बात की कमी,भावुक हुईं बहने!
02:57
Video thumbnail
पचंबा दोहरे कांड पर SDPO पर बरसे डॉ. जयराम महतो, बोले—प्रभारी पर कार्रवाई कीजिए या दोषी को पकड़िए
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular