26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह, हार्पी ड्रोन से हमला

लाहौर में HQ-9 मिसाइल सिस्टम निष्क्रिय, भारतीय सेना ने दिखाई सटीक रणनीति और ताकत

नई दिल्ली | रक्षा समाचार | 8 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने गुरुवार सुबह एक बड़ा और सटीक सैन्य अभियान चलाया। इस “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार और HQ-9 मिसाइल सिस्टम को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में हो रही बिना उकसावे की गोलीबारी और आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने इजरायली तकनीक से लैस ‘हार्पी ड्रोन’ का इस्तेमाल किया, जो खासतौर पर दुश्मन के रडार सिस्टम को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

हार्पी ड्रोन से लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम किया गया निष्क्रिय

रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस ऑपरेशन में लाहौर स्थित एयर डिफेंस HQ-9 मिसाइल सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है। यह पाकिस्तान की वायु रक्षा का एक प्रमुख हिस्सा था और इसके नष्ट होने से पाकिस्तान की रणनीतिक क्षमता को गंभीर झटका लगा है।

मंत्रालय ने बताया: “भारतीय कार्रवाई, पाकिस्तान की गतिविधियों के जवाब में समान क्षेत्र और तीव्रता के साथ की गई है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना और नागरिकों को नुकसान से बचाना था।”

पाकिस्तान ने LoC पर गोलीबारी बढ़ाई

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान ने एलओसी (LoC) पर कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में भारी गोलीबारी शुरू कर दी है।
मंत्रालय के अनुसार,

“पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए भारतीय सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया है।”

यह स्थिति सीमा पर तनाव को और बढ़ा सकती है, हालांकि भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क और तैयार हैं।

HQ-9 मिसाइल सिस्टम का टूटना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका

पाकिस्तान का HQ-9 मिसाइल सिस्टम एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (SAM) है, जिसे चीन से प्राप्त किया गया था। इसका उद्देश्य दुश्मन के हवाई हमलों से रक्षा करना था। लेकिन अब इस प्रणाली को भारी नुकसान पहुँचा है, जो पाकिस्तान की वायु रक्षा में बड़ी कमजोरी पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़े : 800 करोड़ GST घोटाला: झारखंड और बंगाल के 9 ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी

सरकार की स्थिति पर नजर, उच्चस्तरीय बैठकें जारी

वर्तमान में भारत सरकार ने किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उच्चस्तरीय रक्षा और कूटनीतिक बैठकें लगातार जारी हैं और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular