22.1 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

IIT ISM धनबाद में हिन्दी माह का शुभारंभ, जानें कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी

धनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) धनबाद में राजभाषा नीति के अनुपालन के तहत हिन्दी माह 2026 का शुभारंभ किया गया। संस्थान में एक से 30 सितंबर तक हिन्दी माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व विभागाध्यक्ष और प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद पाठक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उपनिदेशक प्रो. शरत कुमार दास और कुलसचिव प्रबोध पाण्डेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कुलसचिव (राजभाषा) बृजेश कुमार पाण्डेय ने किया।

30 सितंबर तक होंगी हिन्दी से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित हिन्दी माह के दौरान संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के तहत तात्कालिक भाषण, हिन्दी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, राजभाषा नीति और अनुवाद से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

इन आयोजनों का उद्देश्य प्रतिभागियों को हिन्दी भाषा के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना और राजभाषा नीति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत और करियर से जुड़े विषय

हिन्दी माह के दौरान विद्यार्थियों के लिए समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषय शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रशासनिक सेवा से न्याय तक एवं निजी क्षेत्र की ओर बढ़ता आकर्षण जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।

संस्थान का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की लेखन क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और हिन्दी भाषा के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलेगा।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 2,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

संस्थान के अनुसार, जिन प्रतियोगिताओं में आठ या उससे अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, उनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें: जसीडीह चिल्ड्रन पार्क में युवक की संदिग्ध मौत, GRP और RPF कर रही जांच

कार्यालयी कार्यों में हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से हिन्दी माह के दौरान अधिक से अधिक कार्यालयी कार्य हिन्दी में करने का आग्रह किया है।

हिन्दी माह आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्थान में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना और दैनिक प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है।

संस्थान ने सभी संबंधित लोगों से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने और हिन्दी माह 2026 को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular