26.2 C
Jharkhand
Friday, October 30, 2026

Saran Priest Murder Case: सारण के मशरक में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Saran Priest Murder Case: बिहार के सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित सेरूकहा गांव में शुक्रवार को शिव चर्चा करने वाले एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय वीरेंद्र मिश्रा के 37 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश के रूप में हुई है। उनका शव सड़क किनारे एक मकान निर्माण के लिए रखे ईंटों के ढेर के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

Saran Priest Murder Case: सारण के मशरक में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को कुछ महिलाएं गोबर फेंकने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान रवि प्रकाश के रूप में हुई। इसके बाद महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया गया कि रवि प्रकाश के सिर में गोली मारी गई थी। हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शिव चर्चा और आरती करते थे रवि प्रकाश

Saran Priest Murder Case: सारण के मशरक में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि प्रकाश शिव चर्चा करते थे। इसके अलावा वह धरमासती बाजार में आरती भी दिखाते थे। उनकी हत्या की खबर से ग्रामीणों में शोक और आक्रोश का माहौल है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

DSP और पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Saran Priest Murder Case: सारण के मशरक में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों और मशरक थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को भी सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें: Chhapra Cattle Smuggling Case: छपरा में दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक समेत तीन फरार

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वरुण राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 धनबाद गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर पाया संख्या 1 से 2 के बीच हो गयी ढलाई,ऊपर का 1st लुक देखिए..
02:47
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल सियासी घमासान के बीच सुंदर यादव ने ढुलू महतो &संतोष सिंह पर कसा तंज...
05:17
Video thumbnail
ATM से कैश निकालने वाले सावधान!मशीन में कार्ड फंसा धोखाधड़ी करने वाले शातिरों को पकड़ पुलिस को सौंपा..
04:09
Video thumbnail
गोविंदपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP,बड़ा नावाटांड पंचायत का किया निरीक्षण,व्यवस्था देख हुए संतुष्ट...
03:12
Video thumbnail
गोकुल बस के चपेट में आया सड़क पार कर रहा ज़ाहिर हुसैन,आक्रोशित लोगों ने निरसा में किया NH 19 जाम...
04:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular