24.6 C
Jharkhand
Friday, October 30, 2026

Dhanbad JTET Exam 2026: धनबाद में JTET 2026 की तैयारी पूरी, 108 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

Dhanbad JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार, 1 नवंबर को धनबाद जिले के 108 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए टाउन हॉल में स्टैटिक दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की जा रही है। उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) अरविंद कुमार ओझा ने संयुक्त आदेश जारी कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

दो पालियों में होगी JTET परीक्षा

Dhanbad JTET Exam 2026: धनबाद में JTET 2026 की तैयारी पूरी, 108 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसकी अवधि ढाई घंटे होगी। इस पाली में लगभग 38 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें करीब 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस तरह दोनों पालियों में कुल 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की संभावना है।

सभी 108 केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

Dhanbad JTET Exam 2026: धनबाद में JTET 2026 की तैयारी पूरी, 108 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने सभी 108 परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, लाठी बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल भी गठित किए गए हैं। इन दलों के साथ वीडियोग्राफर भी रहेंगे।

मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित

प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश संबंधी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक मुख्य द्वार का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रवेश से पहले महिला और पुरुष कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की अलग-अलग सघन जांच की जाएगी।

परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, पेजर, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बैग, पर्स, पाउच, स्कार्फ और बेल्ट जैसी वस्तुएं भी परीक्षा परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्राधीक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को छोड़कर किसी भी वीक्षक या कर्मी को परीक्षा परिसर में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी।

CCTV और उड़नदस्ता दलों से होगी निगरानी

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएंगे। प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट खोलने और अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा में किसी भी तरह के अनुचित साधन का इस्तेमाल करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा की निगरानी के लिए समाहरणालय में जिला परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 0326-2311807 और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 है। कार्यपालक दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे और पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर प्रदीप कुमार साव इसके वरीय प्रभार में रहेंगे। विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर जिला दंडाधिकारी अरविंद कुमार ओझा और सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के वरीय प्रभार में रहेगी।

यह भी पढ़ें: Saran Priest Murder Case: सारण के मशरक में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

मीडिया और अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों, जिला नियंत्रण कक्ष और कोषागार स्थित वज्रगृह परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों, छायाकारों और अन्य अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ ही परीक्षा अवधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सक दल, जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों और परीक्षा सामग्री ले जाने वाले वाहनों को परेशानी न हो।

जिला प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल सियासी घमासान के बीच सुंदर यादव ने ढुलू महतो &संतोष सिंह पर कसा तंज...
05:17
Video thumbnail
ATM से कैश निकालने वाले सावधान!मशीन में कार्ड फंसा धोखाधड़ी करने वाले शातिरों को पकड़ पुलिस को सौंपा..
04:09
Video thumbnail
गोविंदपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP,बड़ा नावाटांड पंचायत का किया निरीक्षण,व्यवस्था देख हुए संतुष्ट...
03:12
Video thumbnail
गोकुल बस के चपेट में आया सड़क पार कर रहा ज़ाहिर हुसैन,आक्रोशित लोगों ने निरसा में किया NH 19 जाम...
04:31
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर से भीतिया तक NH 19 पर फिर महाजाम,रात @ 10PM Live...
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular