22.2 C
Jharkhand
Saturday, October 31, 2026

Ranchi Police Encounter: रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; राहुल दुबे गिरोह के पांच गिरफ्तार

Ranchi Police Encounter: राजधानी रांची में फायरिंग की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो स्थित रिंग रोड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सौरभ कुमार नाम के एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल और रांची के कांके थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद की गई।

कांके में कोयला कारोबारी के घर पर हुई थी फायरिंग

Ranchi Police Encounter: रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; राहुल दुबे गिरोह के पांच गिरफ्तार

बीती रात कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में रहने वाले कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इसी रात हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल में भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई और विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी गई।

सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह से जुड़े आरोपी कांके में वारदात को अंजाम देने के बाद शहर से भागने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की और गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास सीठियो इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचे आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान बताकर आरोपी को गोली चलाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग जारी रही। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सौरभ कुमार के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस तरह पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद करने की जानकारी दी है। बरामदगी में चार से अधिक पिस्टल, कई राउंड जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस अब बरामद हथियारों और वाहनों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनका इस्तेमाल किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया था।

बुढ़मू के बालू घाट पर फायरिंग से भी जुड़ा गिरोह

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट पर हुई गोलीबारी की घटना में भी इसी गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: BSRTC Bus Seized in Ranchi: मुआवजा नहीं देने पर BSRTC की बस जब्त, रांची कोर्ट ने की 1.15 करोड़ रुपये की वसूली की कार्रवाई

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, छापेमारी जारी

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर कई थानों के प्रभारी और हटिया डीएसपी नीरज कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। साथ ही हजारीबाग के होटल और रांची में कोयला कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग की घटनाओं के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही दोनों घटनाओं में आरोपियों की भूमिका और वारदात के पीछे के कारणों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

spot_img
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40
Video thumbnail
JPSC JSSC की तरह दाग़दार न बने JTET 2026, प्रशासन ने कसी कमर,कदाचार रहित निष्पक्ष और शांतिपूर्ण
04:42
Video thumbnail
कतरास की घटना खोल दिया धनबाद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में चल रहे अवैध भ्रूण लिंग जांच का राज!
08:49
Video thumbnail
NH 19 धनबाद गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर पाया संख्या 1 से 2 के बीच हो गयी ढलाई,ऊपर का 1st लुक देखिए..
02:47
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular