22.3 C
Jharkhand
Tuesday, November 3, 2026

Chhapra Agriculture Minister Farmer Dialogue: किसानों को सही रेट पर खाद-बीज दिलाना प्राथमिकता, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Chhapra Agriculture Minister Farmer Dialogue: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि किसानों को उचित कीमत पर खाद, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ किसान टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें। ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित ‘खेत बचाओ सह कृषि जनकल्याण संवाद’ कार्यक्रम में मंत्री ने एक हजार से अधिक किसानों से सीधा संवाद किया और कृषि से जुड़ी समस्याओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेतों का संरक्षण केवल एक संदेश नहीं, बल्कि धरती, किसान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है। खेत सुरक्षित रहेंगे और मिट्टी स्वस्थ होगी, तभी किसान समृद्ध बनेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

Chhapra Agriculture Minister Farmer Dialogue: किसानों को सही रेट पर खाद-बीज दिलाना प्राथमिकता, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिया कार्रवाई का भरोसा

मंत्री ने कहा कि अभियान की सफलता केवल बैठकों और कार्यक्रमों की संख्या से तय नहीं होगी। इसका वास्तविक परिणाम तब सामने आएगा, जब किसान अपनी खेती की पद्धति में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। मिट्टी की नियमित जांच, उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल, पानी की बचत और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण इस अभियान के महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं।

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर दुकानदारों को चेतावनी

खाद और बीज की कालाबाजारी तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने के मामलों पर कृषि मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि किसी भी लाइसेंसी दुकानदार द्वारा तय मूल्य से अधिक कीमत पर खाद, बीज या कृषि उपकरण बेचने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बीजों की गुणवत्ता और किसानों के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Chhapra Agriculture Minister Farmer Dialogue: किसानों को सही रेट पर खाद-बीज दिलाना प्राथमिकता, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिया कार्रवाई का भरोसा

उन्होंने जमाखोरी, कालाबाजारी, नकली खाद और नकली बीज की बिक्री को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि ऐसी अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। नकली खाद और बीज की बिक्री रोकने तथा ऐसे मामलों को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित और सम्मानित भी किया जाएगा।

मिट्टी की जांच कर जरूरत के अनुसार करें खाद का इस्तेमाल

किसानों को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने रासायनिक उर्वरकों का मनमाने तरीके से इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेती का मूल मंत्र ‘सही खाद और सही सलाह’ होना चाहिए। किसानों को अपने खेतों का मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाना चाहिए और मिट्टी की वास्तविक जरूरत के अनुसार ही खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह लोग अपने शरीर के स्वास्थ्य की जांच कराते हैं, उसी तरह खेत की मिट्टी की भी समय-समय पर जांच जरूरी है। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की स्थिति का पता चलता है और जरूरत के मुताबिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग किया जा सकता है। इससे खेती की लागत कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक खाद पर निर्भरता घटाने पर भी जोर दिया।

फार्मर आईडी और कृषि योजनाओं की मंत्री ने की समीक्षा

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने सारण जिले में संचालित कृषि विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी किसानों के लिए फार्मर आईडी निर्माण को आवश्यक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। फार्मर आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया और लक्ष्य के अनुरूप काम करने को कहा।

मंत्री ने बागवानी, उद्यान, कोल्ड स्टोरेज समेत कृषि से जुड़े करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान कई विषयों को उन्होंने नोट किया और उन पर राज्य स्तर से पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचना चाहिए और विभागीय स्तर पर आने वाली बाधाओं को दूर किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Nalanda Gang Rape Case: नालंदा में बर्थडे पार्टी के बहाने युवती से दुष्कर्म का आरोप, कमरे में मौजूद थे सात युवक

15 से अधिक प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कृषि जनकल्याण संवाद में मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें खेती में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 15 से अधिक प्रगतिशील किसानों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत और नवाचार को प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि दूसरे किसान भी उनसे प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत निदेशक मुकेश कुमार लाल, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता इंजीनियर मुकेश कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया।

spot_img
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24
Video thumbnail
खटाल तोड़ने पर उतारू धनबाद सीओ के नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे वसंत यादव के साथ यदुवंशीयों
03:23
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular