22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Dhanbad Railway Ticket Checking: धनबाद रेल मंडल का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 479 यात्री पकड़े गए; वसूला गया 3.79 लाख जुर्माना

Dhanbad Railway Ticket Checking: रेलवे में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ धनबाद मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चले इस अभियान में कुल 479 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के रूप में 3,79,942 रुपये की वसूली की गई।

बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई

Dhanbad Railway Ticket Checking: धनबाद रेल मंडल का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 479 यात्री पकड़े गए; वसूला गया 3.79 लाख जुर्माना

धनबाद मंडल की ओर से चलाए गए इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गई। जांच के दौरान पकड़े गए सभी यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। रेलवे की ओर से यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

स्टेशनों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में हुई जांच

मेगा टिकट चेकिंग अभियान के तहत जांच टीमों ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। रेलवे का कहना है कि टिकट जांच का उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाना तथा यात्रियों को सही टिकट के साथ सफर करने के लिए जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें: Tundi CHC Newborn Death: टुंडी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने टुंडी-गिरिडीह मुख्य सड़क की जाम

आगे भी जारी रहेगा टिकट जांच अभियान

धनबाद मंडल के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और रेलवे नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार टिकट जांच की जा रही है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है, उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट या निर्धारित श्रेणी से अलग यात्रा करने पर जांच के दौरान कार्रवाई हो सकती है। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और टिकट लेकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular