22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Jharkhand State Skill Competition 2026: झारखंड के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, 11 ट्रेड में पेश किए अनोखे मॉडल; 203 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Jharkhand State Skill Competition 2026: झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार के दम पर अपनी प्रतिभा साबित की। बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) की ओर से जेसीइआरटी, रातू में आयोजित द्वितीय राज्यस्तरीय कौशल प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी 2026 में राज्यभर के 203 विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने 11 व्यावसायिक ट्रेड में तैयार मॉडल, प्रोटोटाइप और तकनीकी नवाचार प्रस्तुत किए। उद्योग जगत के 16 विशेषज्ञों की जूरी ने उनके कौशल का मूल्यांकन किया। प्रत्येक ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

हाइड्रोपोनिक्स से इलेक्ट्रिक वाहन तक, मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक जरूरतों से जुड़े कई मॉडल प्रस्तुत किए। हाइड्रोपोनिक्स, जल संरक्षण, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी), स्मार्ट होम डिवाइस, एप डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, सस्टेनेबल फैशन, होम हेल्थकेयर और इको टूरिज्म जैसे विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। खास बात यह रही कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थी अपने-अपने जिलों में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद यहां पहुंचे थे। इस मंच पर उन्हें अपने हुनर का प्रदर्शन करने के साथ दूसरे जिलों के विद्यार्थियों के नवाचारों को देखने और उनसे सीखने का अवसर भी मिला।

तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता, स्कूल से राज्य स्तर तक पहुंचीं प्रतिभाएं

कौशल प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया गया। पहले चरण में विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापकों और व्यावसायिक प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं और व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखकर मॉडल तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहां से चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। विभिन्न जिलों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने मॉडल और प्रोटोटाइप के साथ राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में पहुंचे।

11 ट्रेड में परखी गई तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता

प्रतियोगिता में कृषि, परिधान, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, हेल्थकेयर, आइटी-आइटीइएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, मल्टीस्किलिंग, रिटेल तथा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेड के विद्यार्थी शामिल हुए। उद्योग जगत के 16 विशेषज्ञों की जूरी ने चार प्रमुख मानकों पर विद्यार्थियों के मॉडलों का मूल्यांकन किया। इनमें तकनीकी दक्षता एवं ज्ञान, रचनात्मकता एवं नवाचार, प्रस्तुतीकरण एवं संवाद कौशल तथा समय प्रबंधन शामिल थे। प्रत्येक श्रेणी के लिए 25-25 अंक निर्धारित किए गए थे। इस तरह विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ उनकी प्रस्तुति और समय के बेहतर इस्तेमाल की क्षमता भी परखी गई।

हर विद्यार्थी के विचार में छिपी है नई संभावना : शशि रंजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेइपीसी के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी 11 ट्रेड के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल और नवाचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में केवल मॉडल का प्रदर्शन महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसके पीछे का विचार अधिक मायने रखता है। तकनीकी सीमाओं के कारण किसी विचार को तत्काल धरातल पर उतारना संभव नहीं हो सकता, लेकिन भविष्य में वही विचार उपयोगी साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कई मॉडल ऐसे हैं, जिन्हें थोड़ा मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर सीधे उपयोग में लाया जा सकता है। व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाना और उन्हें अलग-अलग ट्रेड की नई तकनीकों से परिचित कराना है। विद्यार्थियों के कई उत्पादों को थोड़ी फिनिशिंग और वैल्यू एडिशन के बाद बाजार तक पहुंचाया जा सकता है।

शशि रंजन ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फिलहाल कक्षा नौ से 12वीं तक व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। भविष्य में इसे कक्षा छह या आठ से शुरू करने और अधिक विद्यालयों तक विस्तार देने की संभावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज और विश्वविद्यालयों की इन्क्यूबेशन लैब का लाभ लेकर अपने प्रोटोटाइप विकसित करने की सलाह दी। उनके अनुसार, कक्षा 12वीं के बाद हर विद्यार्थी के पास कोई न कोई ऐसा हुनर होना चाहिए, जिससे वह रोजगार हासिल कर सके या स्वरोजगार शुरू कर सके।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2026: भगवान विष्णु को क्यों प्रिय हैं तुलसी? वृंदा के श्राप से जुड़ी है पूरी पौराणिक कहानी

803 सरकारी स्कूलों में चल रही है व्यावसायिक शिक्षा

माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कौशल विकास आज की सबसे बड़ी जरूरत है। देश की युवा आबादी को आर्थिक और सामाजिक प्रगति की ताकत बनाने के लिए रोजगार से जुड़े व्यावहारिक कौशल से लैस करना जरूरी है। व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों में श्रम के प्रति सम्मान, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की संभावनाएं विकसित करती है। झारखंड के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए इसका विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली शिक्षा रटने की पद्धति से आगे बढ़कर दक्षता आधारित शिक्षा की ओर बढ़ रही है। व्यावसायिक शिक्षा इसी उद्देश्य को जमीन पर उतार रही है। उन्होंने बाजार की कौशल जरूरतों के साथ विद्यार्थियों की रुचि और पसंद को भी महत्व देने की बात कही। जेइपीसी के प्रशासनिक पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को पर्याप्त अवसर और एक्सपोजर नहीं मिलने के कारण कई बार उनकी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष से जिला और राज्य स्तर पर कौशल प्रतियोगिता शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि झारखंड में वर्ष 2015-16 से व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम संचालित है। वर्तमान में राज्य के 803 सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) के तहत विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ अलग-अलग ट्रेड में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जेइपीसी के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार, जेसीइआरटी के उप निदेशक सुनील कुमार और डॉ. मनोरथ दहाल, उप सचिव संजय प्रसाद, लातेहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, व्यावसायिक शिक्षा के नोडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular