Saira Munda Death News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है।
Highlights:
घोड़ाबांधा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सायरा मुंडा का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकलेगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार
अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है। सायरा मुंडा के निधन से अर्जुन मुंडा के परिवार में शोक का माहौल है।
अंतिम संस्कार का कार्यक्रम
समय: सोमवार, दोपहर 1 बजे
अंतिम यात्रा: घोड़ाबांधा स्थित आवास, जमशेदपुर
अंतिम संस्कार: स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, जमशेदपुर
यह भी पढ़ें: Gold Price Fall 2026: 6 महीने में 27 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना, क्या PM मोदी की अपील का दिखा असर? जानिए असली वजह






















