24.9 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

JPSC JSSC Student Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुरू होगा ‘उलगुलान 2.0’

JPSC JSSC Student Protest, हजारीबाग: झारखंड में सरकारी नियुक्तियों में हो रही देरी और JPSC-JSSC की परीक्षा प्रक्रिया में सुधार नहीं होने से प्रतियोगी छात्रों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को हजारीबाग के गांधी मैदान में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के तत्वावधान में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत आयोजित की गयी। इसमें अलग-अलग जिलों से सैकड़ों प्रतियोगी छात्र शामिल हुए। छात्रों ने रांची में हुए आंदोलन के बाद सरकार की ओर से किये गये वादों पर अब तक अमल नहीं होने पर सवाल उठाये। महापंचायत के दौरान ‘अब नहीं तो कब, हम नहीं तो कौन’ जैसे नारे भी गूंजे।

लंबित नियुक्तियां जल्द पूरी करने की मांग

महापंचायत में छात्रों ने राज्य के विभिन्न विभागों में लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की मांग उठायी। इनमें एसआइ, जिला पुलिस, वीइओ, सहायक आचार्य, टीजीटी-पीजीटी, एलडीसी और तकनीकी पदों पर भर्ती शामिल हैं। अभ्यर्थियों का कहना था कि लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं को स्पष्ट जानकारी और समयबद्ध प्रक्रिया मिलनी चाहिए। छात्रों ने खाली पदों पर जल्द भर्ती विज्ञापन जारी करने की भी मांग की। उनका जोर इस बात पर रहा कि सरकार और आयोग एक निश्चित नियुक्ति कैलेंडर तैयार करें, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षाओं और परिणामों के लिए अनिश्चितकाल तक इंतजार न करना पड़े।

JPSC-JSSC परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग

छात्र महापंचायत में परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट नियोजन नीति लागू करने, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आयु सीमा में छूट देने की मांग की। इसके अलावा कथित पेपर लीक मामलों की सीबीआइ जांच कराने तथा लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान करने की मांग भी सरकार और आयोग के सामने रखी गयी। छात्रों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और परीक्षा से जुड़ी अनिश्चितताओं का सीधा असर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर पड़ता है। ऐसे में सरकार को इन समस्याओं पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bihar Supplementary Budget 2026: बिहार में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाने की तैयारी, शिक्षा-स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर रहेगा जोर

मांगें पूरी नहीं हुईं तो ‘उलगुलान 2.0’ की चेतावनी

महापंचायत में मंच के प्रवक्ता रविंद्र पासवान और पीयूष कुमार ने कहा कि यदि सरकार और आयोग छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेते हैं, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जायेगा। उन्होंने आंदोलन को ‘उलगुलान 2.0’ नाम देते हुए आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र पासवान और पीयूष कुमार ने की, जबकि जीवन यादव और विपिन कुमार ने संचालन किया। महापंचायत में शामिल छात्रों ने लंबित नियुक्तियों को पूरा करने और भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग दोहरायी।

छह सूत्री मांगों पर छात्रों की नजर

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की महापंचायत में छात्रों ने छह प्रमुख मांगें सामने रखीं। इनमें लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरा करना, रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करना, स्पष्ट नियोजन नीति लागू करना, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और आयु सीमा में छूट देना शामिल है। इसके साथ ही कथित पेपर लीक मामलों की सीबीआइ जांच, लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान और समयबद्ध नियुक्ति कैलेंडर बनाने की मांग भी उठायी गयी। अब देखना होगा कि सरकार और आयोग इन मांगों पर क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल छात्र संगठनों ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular