26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पुलिस लाइन धनबाद में कैंटीन का उद्घाटन, SSP हरदीप पी जनार्दनन ने किया शुभारंभ

SSP हरदीप पी जनार्दनन ने किया शुभारंभ, पुलिस कर्मियों को मिलेगा आकर्षक डिस्काउंट

धनबाद: जिले के पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र धनबाद में अब पुलिस कैंटीन की शुरुआत हो गई है। इसका शुभारंभ खुद धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन ने किया। इस कैंटीन के उद्घाटन अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस कर्मियों और परिवारों को मिलेगा लाभ

SSP हरदीप पी जनार्दनन ने कहा कि इस कैंटीन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक घरेलू वस्तुएं उपलब्ध कराना है। व्यस्त ड्यूटी और तनावपूर्ण सेवा के कारण पुलिसकर्मी कई बार अपनी जरूरी घरेलू खरीदारी नहीं कर पाते, ऐसे में यह कैंटीन उनके लिए मददगार साबित होगी।

25% से 40% तक की छूट, 50% GST रियायत

इस कैंटीन में घरेलू सामान, ग्रॉसरी, फूड आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, लगेज समेत रोजमर्रा की जरूरत की लगभग सभी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि पुलिस कर्मियों को 50% तक GST डिस्काउंट के साथ साथ सभी उत्पादों पर 25% से 40% तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह सुविधा केवल पुलिस विभाग के कर्मियों और उनके डिपेंडेंट के लिए ही होगी।

यह भी पढ़े : राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य को लेकर विवाद जारी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दोनों पक्षों से की बातचीत

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी

इस मौके पर एसपी सिटी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी साइबर संजीव, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, सर्जेन्ट मेजर विनोद कुजूर, सर्जेन्ट प्रवीण कुमार, सर्जेन्ट अर्जुन महथा, सर्जेन्ट लक्षमण मेहता, सर्जेन्ट चारु बेदिया, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष लोर सिंह मुंडा, उप पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह, कोषाध्यक्ष मस्त मौला यादव समेत कई अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular