31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

धनबाद: मुखिया एवं ग्रामीणों ने अवैध कोयला लोड कर रही पिकअप वैन को पकड़ा, पुलिस को दी सूचना, नहीं पहुंची पुलिस

मौके का फायदा उठाकर फरार हुई वैन, निरसा थाना क्षेत्र का मामला

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा
एंकर: झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत निरसा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार अपने चरम पर है। अब यह काम रात के अंधेरे में ही नहीं, दिन के उजाले में भी खुलेआम किया जा रहा है। इसके लिए पिकअप वैन, स्कूटर, बाइक जैसे छोटे वाहनों का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है।

निरसा के राजा कॉलियरी में अवैध कोयला लोडिंग का पर्दाफाश

गुरुवार तड़के करीब 5 बजे, निरसा थाना क्षेत्र के राजा कॉलियरी स्थित सीआईएल (ECL) मुगमा एरिया की निरसा ओसीपी के समीप भारी मात्रा में बोरियों में भरकर अवैध कोयला रखा गया था। तभी वहां एक पिकअप वैन कोयला लोड करने पहुंची।

मुखिया संघ अध्यक्ष ने किया विरोध, दी पुलिस को सूचना

घटना की भनक लगते ही निरसा मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध लोडिंग का विरोध किया। उन्होंने तुरंत निरसा पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

यह भी पढ़े : डुमरी: NH-19 पर दो वाहनों की टक्कर में कंटेनर में लगी भीषण आग, वर्लपूल कंपनी के फ्रिज जलकर खाक

मौके का फायदा उठाकर पिकअप वैन फरार

पुलिस की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर पिकअप वैन मौके से फरार हो गई। इससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही अवैध कोयला कारोबार फल-फूल रहा है।

स्थानीय प्रशासन और ECL प्रबंधन पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में ईसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे नेटवर्क की जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular