26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद के टुंडी में 2 वर्षों से बंद पड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

करोड़ों की लागत से बना प्लांट ठप, नल-जल योजना हुई फेल, विधायक बोले “जानकारी नहीं थी, अब कार्रवाई होगी”

धनबाद, टुंडी: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बीते दो वर्षों से पूरी तरह ठप पड़ा है। गर्मी अपने चरम पर है और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। यह प्लांट कदैयाँ, ओझडीह और कटनीया गांवों को ‘हर घर नल जल योजना’ के तहत जल आपूर्ति करता था, लेकिन अब सरकारी वादे और जमीन पर हकीकत में गहरी खाई नजर आ रही है।

पीने के पानी के लिए घंटों लाइन में लगने को मजबूर

ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस प्लांट से सप्लाई होने वाला पानी पीने, नहाने और कपड़े धोने जैसे दैनिक कार्यों के लिए पर्याप्त था। लेकिन अब:

  • गांव के हैंडपंप या तो खराब हैं या सूख चुके हैं।

  • जो कुछ चापाकल चालू हैं, उनसे पूरी आबादी की जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं।

  • महिलाओं और बच्चों को कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।

“हर घर नल-जल योजना पूरी तरह फेल”  ग्रामीण

ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि करोड़ों की लागत से बना यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अब “धराशायी” हो चुका है। योजना के रखरखाव और संचालन में भारी लापरवाही बरती गई है, जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल जल योजना’ पूरी तरह असफल नजर आ रही है।

जिम्मेदार कौन? जांच की मांग

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि इतनी बड़ी योजना बंद हो गई, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा?
उन्होंने प्रशासनिक जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि:

  • क्या तकनीकी गड़बड़ी है या

  • रखरखाव की कमी या

  • जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही है?

यह भी पढ़े : गर्मी में बालों के पसीने से आती है बदबू? राहत पाने के असरदार घरेलू नुस्खे जानें

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा “अब संज्ञान में आया, विभाग से कार्रवाई करवाई जाएगी”

इस संबंध में जब टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि “इस बात की जानकारी मुझे नहीं थी। अब जब मामला मेरे संज्ञान में आया है तो हम विभाग को अवगत कराएंगे और आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी।”

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular