39.2 C
Jharkhand
Saturday, June 13, 2026

Durga Soren Death Anniversary: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता

Durga Soren Death Anniversary: नामकुम, रांची में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत भाई दुर्गा सोरेन को याद किया, वहीं जूता पहनकर माल्यार्पण को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

रांची (नामकुम), 21 मई 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आज नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन को याद करते हुए कहा “आज का दिन झामुमो के लिए गर्व और आत्मसम्मान का दिन है। दुर्गा सोरेन जैसे जुझारू नेता का हमारी पार्टी में होना सौभाग्य की बात थी। उन्होंने झारखंड की आत्मा को जगाने का कार्य किया।”

Durga Soren Death Anniversary सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता_3 (1)

कार्यक्रम में एक महिला ने सीएम से लगाई जमीन बचाने की गुहार

कार्यक्रम के दौरान एक महिला मुख्यमंत्री के पास पहुंचीं और हाथ जोड़कर अपनी जमीन बचाने की फरियाद की। मुख्यमंत्री ने तुरंत मौके पर मौजूद अधिकारियों को जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीता सोरेन नहीं पहुंचीं कार्यक्रम में

इस मौके पर दुर्गा सोरेन की पत्नी और भाजपा नेत्री सीता सोरेन नजर नहीं आईं। हालांकि, ऐसी चर्चा रही कि वह बाद में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकती हैं। उनकी अनुपस्थिति ने कई राजनीतिक अटकलों को भी जन्म दिया।

सीएम के जाने के बाद भिड़े कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य अतिथियों के जाने के बाद कार्यकर्ताओं में माल्यार्पण को लेकर आपस में बहस हो गई। एक कार्यकर्ता जूते पहनकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचा, जिस पर दूसरे कार्यकर्ता ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया।

Durga Soren Death Anniversary सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता_2 (1)

यह भी पढ़ें: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI से कोड वर्ड में व्हाट्सएप चैट करती थी , अटारी बॉर्डर की जानकारी साझा करने का संदेह।

श्रद्धांजलि देते हुए मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता

कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

spot_img
Video thumbnail
अपराधी को उसी की भाषा में देंगे जवाब, अगर चला दी गोली तो अब दोनों आंखों के बीच उसे भी लगेगी,SSP
00:31
Video thumbnail
झारखंड T 20 लीग में आज किसके साथ किसका मुकाबला...?
00:48
Video thumbnail
गोल्फ ग्राउंड कार्निवाल मेले में संचालक कर रहा था पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,निगम ने की कार्रवाई
04:42
Video thumbnail
सरायकेला खरसांवा:अब ट्रैफिक पुलिस के जवानों को गर्मी में मिलेगी ठंडक ,SP निधि द्विवेदी ने दिया Spl..
02:46
Video thumbnail
धनबाद बरटांड बस स्टैंड हुआ रणक्षेत्र में तब्दील,नवल बस संचालकों के साथ मारपीट...
01:47
Video thumbnail
22 सूत्री मांगों को लेकर बरमुरी ओसीपी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू समर्थन में पहुंचे विधायक
02:32
Video thumbnail
मानसून से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की निगम की तैयारी, लेबर बढ़ाने का आश्वासन,पानी, सड़क, नाली
02:46
Video thumbnail
न डरना है न एक चवन्नी किसी को देना है अगर आप पर कोई गोली चलाएगा तो हम उसका खोपड़ी खोल देंगे,धनबाद
06:42
Video thumbnail
अमृत भारत स्टेशन के रूप में विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस नए स्वरूप में जल्द दिखेगा गोमो जंक्शन
01:53
Video thumbnail
तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर फिर बोला तीखा हमला...
05:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!