17.2 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

अमृत भारत योजना के तहत शंकरपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, PM Modi ने किया उद्घाटन

PM Modi ने किया उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत 7.77 करोड़ रुपये की लागत से हुआ स्टेशन का आधुनिकीकरण, शंकरपुर स्टेशन को मिलेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स और प्लास्टिक पार्क का लाभ

देवघर (झारखंड), 22 मई 2025 — झारखंड के जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर स्थित शंकरपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को इसका ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए देशभर के 1300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के संकल्प को दोहराया।

PM Modi ने बताया भारत के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम

PM Modi ने कहा: “भारत में रेलवे का नेटवर्क तेजी से आधुनिक हो रहा है। मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक बिछाए जा रहे हैं और यात्रियों के लिए स्टेशनों को विरासत और विकास का मेल बनाकर तैयार किया जा रहा है।”

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए कई गणमान्य व्यक्ति

शंकरपुर स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, एम्स देवघर के डायरेक्टर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पीआरओ विप्लव बाउरी, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह, देवीपुर प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, और प्रमुख प्रतिनिधि नीलम कुमार यादव जैसे कई प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बोले: शंकरपुर स्टेशन अब बना मॉडल स्टेशन

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा: “अमृत भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को इतिहास हमेशा याद रखेगा। शंकरपुर स्टेशन अब मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों से भी बेहतर सुविधा वाला स्टेशन बन चुका है। इसका पूरा श्रेय PM Modi जी को जाता है।”

शंकरपुर स्टेशन से जुड़े विकास की बड़ी घोषणाएं

  • स्टेशन पर जल्द ही कोचिंग कॉम्प्लेक्स की स्थापना होगी।

  • स्टेशन से सटे क्षेत्र में प्लास्टिक पार्क बनाया जा रहा है, जो स्थानीय रोजगार और चिकित्सा सुविधा को बढ़ावा देगा।

  • एम्स देवघर में 21 जून से इमरजेंसी सेवा शुरू होने जा रही है।

  • एम्स में सिकल सेल एनीमिया जैसी आदिवासी समुदाय से जुड़ी बीमारियों पर इलाज और रिसर्च की व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़े : Durga Soren Death Anniversary: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता

अमृत भारत स्टेशन: विरासत और विकास का मेल

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बताया कि देशभर में 1300 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये स्टेशन सिर्फ यात्रा के लिए नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और आधुनिकता का प्रतीक बन रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular