20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI से कोड वर्ड में व्हाट्सएप चैट करती थी , अटारी बॉर्डर की जानकारी साझा करने का संदेह।

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा “ट्रैवल विद जो” पर पाकिस्तान से जुड़े होने के गंभीर आरोप, हाई कमीशन अधिकारी और ISI एजेंट से संपर्क में थी!

हरियाणा: की हिसार निवासी यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा ट्रैवल विद जो को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में 17 मई को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी अली हसन के साथ व्हाट्सएप पर कोड वर्ड में बातचीत की थी, जिसमें अटारी बॉर्डर की संवेदनशील जानकारी साझा करने की बात सामने आई है।

पुलिस ने ज्योति के पास से पांच इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं, जिनमें मोबाइल फोन और लैपटॉप शामिल हैं। इन डिवाइसों को साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच में यह भी पाया गया है कि ज्योति नवंबर 2023 से मार्च 2025 के बीच पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश के संपर्क में थी। दानिश ने ही उसे अली हसन से मिलवाया था, जिसने उसकी पाकिस्तान यात्रा की व्यवस्था की थी।

ज्योति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धाराओं 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह वर्तमान में पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है, और उसकी अगली पेशी 22 मई को निर्धारित है।

इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) भी सक्रिय रूप से जांच में शामिल हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या ज्योति अकेले इस नेटवर्क में शामिल थी या इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है।

यह भी पढ़ें: खुद को ही ठगने आ गया ठग! Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के नाम पर हुआ WhatsApp Scam

ज्योति मल्होत्रा के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। उसका इंस्टाग्राम अकाउंट, जिस पर 1.31 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, सस्पेंड कर दिया गया है। उसके यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ के 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

इस मामले ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, और सीमा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular