26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार में अपराधी घटना पर तेजस्वी ने कहा, चूहा नहीं पकड़ पा रही है सरकार अपराधी क्या पकड़ेगी

बिहार में अपराधियों का बोलबाला, चूहा नहीं पकड़ पा रही सरकार: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

पटना (बिहार): बिहार की गिरती क़ानून व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राजधानी पटना में तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि “जिस सरकार से चूहा नहीं पकड़ा जा रहा है, वह अपराधियों को क्या पकड़ेगी?

अपराधियों पर नहीं सरकार की पकड़: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि “बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर है।” उन्होंने कहा कि आम जनता को थानों में बुलाकर मारा जा रहा है, यहां तक कि महिलाएं भी पुलिसिया जुल्म का शिकार हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “अचेत अवस्था” में हैं।

मंगल पांडे को खुली चुनौती

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को डिबेट की चुनौती देते हुए कहा कि, “सरकार उनकी है, वे स्थान और समय तय करें, मुझे सिर्फ एक दिन पहले बता दें, मैं तैयार हूं।” तेजस्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा, “विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिर में मंगल पांडे का मुंह नहीं खुलता, वे डिबेट क्या करेंगे?

छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया

तेजस्वी यादव ने कहा कि “जो छात्र और अभ्यर्थी रोजगार और अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते हैं, उन पर पुलिस लाठीचार्ज करती है, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं करते।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव कांग्रेस नेतृत्व में लड़ा जाए: सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

मुख्य बिंदु (हाइलाइट्स):

  • तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर करारा हमला

  • “चूहा नहीं पकड़ पा रही सरकार, अपराधियों को क्या पकड़ेगी”

  • बिहार में अपराधियों का बोलबाला, पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर

  • महिलाओं के साथ हो रहा पुलिसिया अत्याचार

  • स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को डिबेट की खुली चुनौती

  • नीतीश सरकार पर छात्रों और अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular