30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

PM मोदी पर सुब्रमण्यम स्वामी का अब तक का सबसे बड़ा हमला: “क्या अमेरिका के ट्रंप से डर गए थे मोदी?”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने PM मोदी की विदेश नीति और पाकिस्तान पर रुख को लेकर गंभीर सवाल उठाए

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने PM मोदी और केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर युद्धविराम क्यों किया?

“अमेरिका के ट्रंप से डर गए थे मोदी?”

पत्रकारों से बातचीत में सुब्रमण्यम स्वामी ने सीधा सवाल किया — “जब पाकिस्तान को जवाब देना था, तब मोदी जी ने ट्रंप के कहने पर सीजफायर क्यों किया? क्या हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति से डरते हैं?

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम उनका प्रयास था। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह सच है?

विदेशी डेलिगेशन पर तंज: “ये लोग मौज करने गए हैं”

सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ विदेशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजने पर भी स्वामी ने कटाक्ष करते हुए कहा:
“इन डेलिगेशन से कुछ हासिल नहीं होगा। ये लोग सिर्फ सैर-सपाटे के लिए गए हैं।”

उन्होंने शशि थरूर को लेकर विवादित बयान दिया “उसे अमेरिका क्यों भेजा गया, जिसने अपनी बीवी की हत्या की? क्या ऐसे लोग भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे?”

यह भी पढ़े : बिहार में अपराधी घटना पर तेजस्वी ने कहा, चूहा नहीं पकड़ पा रही है सरकार अपराधी क्या पकड़ेगी

वक्फ संपत्ति विवाद पर भी बोले स्वामी

वक्फ संपत्तियों और संविधान को लेकर स्वामी ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों के लिए समान है, और मुस्लिम समुदाय को इसे पूरी तरह मानना चाहिए

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular