31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

निरसा में अवैध कोयला लोडिंग के दौरान हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल

विधायक अरुप चटर्जी ने प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन पर साधा निशाना, कहा— कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित इसीएल मुगमा एरिया के निरसा ओसीपी समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक युवक अवैध कोयला लोडिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजा कॉलियरी निवासी राजा साव के रूप में हुई है। घटना के बाद कोयला तस्करों ने उसे आनन-फानन में असर्फी अस्पताल, धनबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने जिला प्रशासन, पुलिस और ईसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हादसा कैसे हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह राजा साव अवैध रूप से बोरियों में भरे कोयले को पिकअप वैन में लोड कर रहा था। इसी दौरान वह वाहन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि लापरवाही और जल्दबाज़ी में वाहन की गति नियंत्रित नहीं थी।

घायल युवक की हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद कोयला तस्कर उसे उठाकर धनबाद के असर्फी अस्पताल ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

विधायक अरुप चटर्जी का प्रशासन पर हमला

मामले को लेकर निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा “रातभर पिकअप वैन से अवैध कोयले की ढुलाई होती है। इसकी जानकारी प्रशासन, एसपी और ईसीएल महाप्रबंधक को समय-समय पर दी गई है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती, तो हमें जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।”

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

घटना ने प्रशासनिक विफलता को उजागर किया है। लंबे समय से निरसा इलाके में कोयला तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़े : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना से मुंगेर के लिए रवाना, जमालपुर कारखाने का करेंगे निरीक्षण

सवाल खड़े करता है यह हादसा

यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार और प्रशासन की निष्क्रियता की पोल खोलती है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular