32.8 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

रांची हिंदपीढ़ी इलाके हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आपराधिक घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची हिंदपीढ़ी इलाके से एक युवक को देसी कट्टे के साथ दबोचा।

रांची हिंदपीढ़ी इलाके में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे युवक को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि युवक के पास हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

पुलिस ने समय रहते टाली बड़ी वारदात

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे युवक को समय रहते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद अल्फाज के रूप में हुई है, जिसे छाता मस्जिद के पास से पकड़ा गया।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

देसी कट्टे के साथ दबोचा गया युवक

पुलिस को मौके से एक अवैध देसी कट्टा मिला है। पूछताछ में युवक ने हथियार के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही उसके पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज मौजूद था।

यह भी पढ़े : ममता बनर्जी ने तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की बधाई दी, अस्पताल पहुंचकर परिवार से की मुलाकात

एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

एसएसपी चंदन सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसके इशारे पर यह घटना अंजाम देने जा रहा था।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!