42.5 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

पटना में बच्चों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने किया पर्दाफाश: नर्स सहित चार गिरफ्तार, बच्चा ₹50,000 में बेचा गया

पटना में संगठित गैंग बच्चों को अगवा कर बेचने का चला रहे थे नेटवर्क, पुलिस ने किया पर्दाफाश

पटना: राजधानी पटना में अपराध की एक नई और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। छोटे बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक गैंग का पटना पुलिस ने किया पर्दाफाश । इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला नर्स भी शामिल है। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे को छपरा से बरामद किया गया है, जिसे ₹50,000 में बेचा गया था।

कैसे काम करता था बच्चों को बेचने वाला नेटवर्क

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये गैंग बच्चों को उनके घर के बाहर से या कभी-कभी सीधे घर से ही अगवा कर लेता था। इसके बाद उन बच्चों को बेचने के लिए एक नेटवर्क का सहारा लिया जाता था जिसमें एक नर्स मुख्य भूमिका निभा रही थी। नर्स ‘लाइनर’ का काम करती थी – यानी जिन लोगों को बच्चा गोद लेना होता था या खरीदना होता था, वे पहले से ही उस नर्स के संपर्क में रहते थे।

जैसे ही कोई बच्चा गायब होता, नर्स संबंधित ग्राहक से संपर्क करती और सौदा तय होता। इसके बाद बच्चे को बेच दिया जाता।

एक बच्चा छपरा से बरामद, कई और परतें खुलने की संभावना

पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक बच्चे को छपरा से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जिसे ₹50,000 में बेच दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह सिर्फ एक केस नहीं है, बल्कि एक बड़े रैकेट की शुरुआत हो सकती है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है जो इस गैंग से जुड़े हैं और आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पटना में अपराध का नया ट्रेंड: बच्चों की तस्करी

इस मामले ने पटना में एक नए अपराध ट्रेंड की ओर इशारा किया है, जहां अब अपराधी बच्चों को अगवा कर उन्हें बेचने की आपराधिक गतिविधि में शामिल हो रहे हैं। ये घटनाएं न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं।

यह भी पढ़े : झारखंड में सरना धर्म कोड की मांग तेज, जेएमएम ने दिया 1 दिवसीय धरना

पुलिस की अपील: सतर्क रहें, बच्चों की निगरानी करें

पटना पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। बच्चों को घर के बाहर अकेले खेलने या घूमने न दें और अजनबियों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें।

spot_img
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53
Video thumbnail
रॉन्ग साइड ड्राइविंग और प्रशासनिक उदासीनता गोविंदपुर में महाजाम की असली वजह:नागरिक समिति
00:59
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!