28 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

तलाब खुदाई के दौरान कोयले जैसा पदार्थ निकलने पर ECL ने रोका कार्य, ग्रामीणों में रोष

निरसा के पाथरचाली गांव में जल संकट के समाधान के लिए शुरू हुई खुदाई को इसीएल (ECL) ने अचानक रुकवाया, मुखिया बोले – कोयला नहीं, मिट्टी है

निरसा विधानसभा क्षेत्र के एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के पाथरचाली गांव में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने रेलवे और अंचल अधिकारी के सहयोग से एक गैर-मजरूआ जमीन पर तलाब खुदाई का कार्य शुरू कराया था। लेकिन खुदाई के दौरान जब काले रंग की मिट्टी जैसी वस्तु निकली, तो इसीएल (ECL) अधिकारियों ने कार्य पर रोक लगाई

इसीएल (ECL) अधिकारियों ने कार्य पर लगाई रोक

कोयले जैसी वस्तु मिलने की खबर आग की तरह फैलते ही ईसीएल (ECL) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिना किसी लिखित आदेश के, मौखिक रूप से खुदाई कार्य को रोक दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया और अंचलाधिकारी से मिलकर पुनः खुदाई शुरू करवाने की मांग की।

मुखिया का बयान: “यह कोयला नहीं, महज अफवाह है”

स्थानीय मुखिया अजय कुमार राम ने स्पष्ट रूप से कहा “पांच या दस फीट खुदाई में कोयला निकलना संभव नहीं है। यह सिर्फ काले रंग की मिट्टी है जो कोयले जैसी लग सकती है। अगर जमीन की गहराई तक खुदाई हो तो संभावना हो सकती है, लेकिन तालाब की खुदाई मात्र 10 फीट तक होनी है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सारा विवाद भू-माफियाओं की साजिश है, जो गैर-मजरूआ जमीन पर कब्जा करने के इरादे से तालाब निर्माण कार्य में बाधा डालना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : निरसा ओसीपी में संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त

ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन

ग्रामीणों ने तालाब निर्माण को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या निर्णय लेता है — पानी की किल्लत से राहत या कोयले की अफवाह पर रोक।

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular