31.4 C
Jharkhand
Monday, August 10, 2026

गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखंड के खरगडीहा से बेलकुंडी तक सड़क निर्माण अधर में, ग्रामीणों में गहराया असंतोष

सड़क नहीं बनी, सपना अधूरा रह गया: खरगडीहा पंचायत के बेलकुंडी गांव के लोगों की टूटी उम्मीदें

गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखंड के खरगडीहा पंचायत के बेलकुंडी गांव की सड़क अब भी अधूरी है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले, इस सड़क का शिलान्यास 8 अक्टूबर 2024 को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक केदार हाजरा द्वारा किया गया था। लेकिन एक साल से ज्यादा बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

त्रिवेणी संगम तक कीचड़ भरे रास्तों से गुजरते हैं श्रद्धालु

यह सड़क खरगडीहा मेन रोड से शुरू होकर बेलकुंडी गांव होते हुए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम तक जाती है। हर दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी आस्था की यात्रा भी कष्टदायक हो गई है।

खरगडीहा में – बरसात में हालात और बदतर, प्रशासन का नहीं दिखा कोई ध्यान

खरगडीहा में मानसून के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ना तो किसी पदाधिकारी ने क्षेत्र का दौरा किया है और ना ही किसी तरह की ठोस पहल की गई है।

यह भी पढ़े : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट पर चल रही टाटा सूमो गोल्ड हुई जब्त, चालक गिरफ्तार

राजनीतिक वादे रह गए हवा में, ग्रामीणों में गुस्सा और निराशा

शिलान्यास के समय ग्रामीणों को यह उम्मीद थी कि अब गांव को एक अच्छी सड़क मिलेगी, जिससे क्षेत्र का विकास भी संभव होगा। लेकिन निर्माण कार्य शुरू न होने से लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। गांव के मुखिया और कई स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ग्रामीणों की मांग: शीघ्र हो सड़क निर्माण की शुरुआत

बेलकुंडी के ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए। यह न सिर्फ गांव के विकास में सहायक होगा, बल्कि त्रिवेणी संगम आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।

spot_img
Video thumbnail
अब से थोड़ी देर में शुरू होगी छात्रों की विधानसभा घेराव,JPSC के सभी तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा Live.
03:09
Video thumbnail
धनबाद में इस मायने में खास रहा आदिवासी महोत्सव,वन पट्टा वितरण,बच्चों को साईकल और सम्मान के साथ
06:43
Video thumbnail
मिट्टी की महक और नायाब कारीगरी देखनी हो तो DMC मॉल आएं और शिल्प उत्सव का हिस्सा बनें... हिस्सा बनें।
02:25
Video thumbnail
आर्य परिषद कतरास ने कटोरिया में बोल बम कांवरियों के लिए लगाया निःशुल्क सेवा शिविर
00:39
Video thumbnail
थियेटर में मुखौटा आर्ट का क्या है महत्व समझ लीजिए....#Theatre #MaskArt #मुखौटा_कला #रंगमंच
01:28
Video thumbnail
सवारी बैठाने के विवाद में एक टोटो चालक से दो बार मारपीट,लाया गया धनबाद SNMMCH
02:33
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर:अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, ड्यूटी के दौरान BMP जवान की मौ'त,SI और
01:53
Video thumbnail
गरीबों के नाम पर 166 सिम ले बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, 6 धनबाद पलिस के चंगुल में#Dhanbad
03:05
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular