29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारण में बालू माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में 45 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, SSP ने की पुष्टि

मई 2024 से मई 2025 तक सारण पुलिस ने बालू माफियाओं से साठगांठ के आरोप में 45 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई

सारण पुलिस ने बालू माफियाओं से मिलीभगत के आरोप में 1 साल में 45 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। SSP डॉक्टर कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

सारण पुलिस का बड़ा एक्शन: बालू माफियाओं से साठगांठ में 45 पुलिसकर्मी निलंबित

छपरा, बिहार –
सारण जिले में अवैध बालू माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मई 2024 से मई 2025 तक के बीच सारण पुलिस ने बालू माफिया नेटवर्क के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाते हुए 45 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई की जानकारी सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि बालू माफियाओं से साठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े : पटना एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप, अहमदाबाद से आ रही इंडिगो फ्लाइट की तलाशी जारी

बालू माफिया नेटवर्क पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई:

सबसे अधिक बालू खनन की गतिविधियाँ डोरीगंज थाना क्षेत्र में होती हैं, जहां सरयू, सोन और गंगा नदी के संगम पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता रहा है। यही वजह है कि कार्रवाई की शुरुआत यहीं से हुई। डोरीगंज थाने के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक को निलंबित कर दिया गया है।

इसी तरह, अवतार नगर, दिघवारा और मुफस्सिल थाना के पुलिसकर्मियों पर भी बालू माफियाओं से साठगांठ के आरोप में कार्रवाई की गई है।

विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई का विवरण (मई 2024 – मई 2025):

  • प्रतिवेदित कांड: 547

  • निष्पादित कांड: 556

  • गिरफ्तार अभियुक्त: 489

  • जप्त वाहन: 972

  • वसूला गया जुर्माना: ₹28,624 (3970 मामलों में)

  • जप्त बालू (सीएफटी): 17,69,209 CFT

कार्रवाई की गई पुलिसकर्मियों की सूची:

  • पुलिस निरीक्षक: 1

  • पुलिस अवर निरीक्षक: 18

  • सहायक अवर निरीक्षक: 6

  • PTC: 2

  • हवलदार: 2

  • सिपाही: 13

  • चालक सिपाही: 3

कुल: 45 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

एसएसपी ने क्या कहा?

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने स्पष्ट रूप से कहा कि सारण पुलिस न केवल अवैध बालू खनन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि इस नेटवर्क में शामिल किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “कानून के रखवाले अगर खुद कानून तोड़ेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।”

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular