25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राजगंज डिग्री कॉलेज (Rajganj Degree College) में प्राचार्य नियुक्ति को लेकर हंगामा

राजगंज डिग्री कॉलेज (Rajganj Degree College) में प्रदर्शनकारियों को पुलिस बल ने हटाया, सुरक्षा घेरे में डॉ. शर्मिला रानी ने संभाला कार्यभार

राजगंज, 5 जून 2025: राजगंज डिग्री कॉलेज (Rajganj Degree College) में नई प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी की नियुक्ति को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध इतना तीव्र था कि कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया गया था।

स्थिति को गंभीर होता देख राजगंज थाना पुलिस, बाघमारा अंचलाधिकारी, और दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विरोध जारी रहा। अंततः अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की गई। बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

प्रमुख चेहरे रहे शामिल

इस प्रदर्शन में महेंद्र महतो (आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष), विनय शर्मा (JLKM केंद्रीय अध्यक्ष), शिक्षक सुरेश प्रसाद महतो, और नरेश महतो जैसे प्रमुख लोग शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज गेट का ताला भी तोड़ा गया

यह भी पढ़े : Dhanbad News: स्थानीय हाइवा एसोसिएशन ने 11 जून को होने वाले चुनाव का किया बहिष्कार

प्रशासन की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

विवाद और विरोध के बीच, डॉ. शर्मिला रानी राजगंज डिग्री कॉलेज पहुंचीं। उनका फूल-मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया और उन्होंने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। हालांकि घटना के कारण कॉलेज परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular