24.6 C
Jharkhand
Friday, October 30, 2026

चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर: गठबंधन पर फूटा गुस्सा, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर, कहा—गठबंधन में नहीं हुई कोई बातचीत, बिहार में विधानसभा का शंखनाद शुरू

चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर चर्चा में है। गठबंधन में सीटों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी और महागठबंधन पर भी तीखा हमला बोला है।

बिग ब्रेकिंग: चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर आया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। कुछ चैनलों द्वारा चलाई जा रही खबरें पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं।

उन्होंने कहा, “न तो कोई फैसला लिया गया है और न ही इस पर कोई औपचारिक बातचीत हुई है। जब भी गठबंधन में चर्चा होगी, मैं अपनी बात मजबूती से रखूंगा कि मुझे कितनी सीटें चाहिए।”

चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर इस समय बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : शंखनाद: चिराग पासवान का आरा से चुनावी अभियान की शुरुआत, शाहाबाद से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

बिहार में शंखनाद की शुरुआत

चिराग पासवान ने बताया कि वे आज बिहार के आर क्षेत्र से पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पाँच जिलों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। यह अभियान पूरे राज्य में चलेगा।

उन्होंने कहा, “यह समय पार्टी और गठबंधन को मजबूत करने का है। इसकी शुरुआत हो चुकी है और आज से हम बिहार में इसका आगाज़ कर रहे हैं।”

चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर इसी मुहिम का हिस्सा है, जिसमें वे संगठन को ज़मीन से मज़बूती देने का संदेश दे रहे हैं।

राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी

चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर तब और महत्वपूर्ण हो गया जब उन्होंने राहुल गांधी द्वारा दिए गए “चुनाव फिक्स” बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “जो हार के डर से ग्रसित हैं वही ऐसी बातें करेंगे। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उस पर सवाल उठाना लोकतंत्र का अपमान है।”

महागठबंधन की आलोचना

महागठबंधन की स्थिति पर चिराग पासवान ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। ये दल साथ रहकर भी एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हैं और न सहयोग करते हैं, न ही साथ निभाते हैं।”

चिराग पासवान का धमाकेदार बयान सीट बंटवारे पर यह भी दर्शाता है कि वो ऐसे ढीले गठजोड़ों से खुश नहीं हैं और स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

चौकीदार-दफादार संघ के धरने पर भावुक बयान

जब उनसे चौकीदार और दफादार संघ द्वारा दिए जा रहे धरने के विषय में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह मेरे पिता की आवाज़ है। मैं सरकार से उम्मीद करता हूं कि उनकी मांगों पर अवश्य ध्यान दिया जाएगा। नीतीश कुमार से भी इसी आशा के साथ बात करूंगा।”

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल सियासी घमासान के बीच सुंदर यादव ने ढुलू महतो &संतोष सिंह पर कसा तंज...
05:17
Video thumbnail
ATM से कैश निकालने वाले सावधान!मशीन में कार्ड फंसा धोखाधड़ी करने वाले शातिरों को पकड़ पुलिस को सौंपा..
04:09
Video thumbnail
गोविंदपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP,बड़ा नावाटांड पंचायत का किया निरीक्षण,व्यवस्था देख हुए संतुष्ट...
03:12
Video thumbnail
गोकुल बस के चपेट में आया सड़क पार कर रहा ज़ाहिर हुसैन,आक्रोशित लोगों ने निरसा में किया NH 19 जाम...
04:31
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर से भीतिया तक NH 19 पर फिर महाजाम,रात @ 10PM Live...
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular