25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

Ranchi Crime: ऑटो चालकों की गुंडागर्दी, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट, होमगार्ड जवान पर पत्थर से हमला

Ranchi Crime: कटहल मोड़ बना रणक्षेत्र, घायल जवान रोहित गंझू RIMS में भर्ती, वीडियो वायरल

Ranchi Crime: राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर सोमवार को ऑटो चालकों की खुलेआम दबंगई देखने को मिली। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा एक ऑटो ड्राइवर को पकड़ने के बाद अन्य ऑटो चालकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इसी दौरान एक होमगार्ड जवान रोहित गंझू पर पीछे से पत्थर से सिर पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को RIMS (रांची) में भर्ती कराया गया है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

वायरल वीडियो बना सबूत

41 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पकड़कर ला रहे हैं। तभी अन्य ऑटो ड्राइवर वहां पहुंचते हैं और मारपीट शुरू कर देते हैं। पूरे घटनास्थल पर अफरातफरी मच जाती है, गाड़ियाँ गुजरती रहती हैं और कटहल मोड़ एक रणक्षेत्र में तब्दील हो जाता है।

होमगार्ड जवान की हालत स्थिर लेकिन गंभीर

हमले में घायल होमगार्ड जवान रोहित गंझू, झारखंड के चतरा जिला का निवासी है। उसे गंभीर अवस्था में रांची के RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को फिलहाल स्थिर लेकिन संवेदनशील बताया है।

ALSO READ: शंखनाद: चिराग पासवान का आरा से चुनावी अभियान की शुरुआत, शाहाबाद से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

प्रशासन पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग

इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े खुलेआम हुई इस हिंसा पर अब दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular