26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जमुआ के चितरडीह उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह

विधायक मंजू कुमारी ने किया छात्रों को सम्मानित, जल्द महिला कॉलेज निर्माण की घोषणा

जमुआ, झारखंड – जमुआ प्रखंड अंतर्गत चितरडीह उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को फूल, बुके देकर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

बुद्धिजीवी विचार मंच के वक्ताओं ने किया संबोधित

इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी विचार मंच के वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सफल छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने इस मौके पर एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जमुआ में बहुत जल्द एक महिला कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा से जुड़ी हर समस्या का निराकरण करने का भी आश्वासन दिया। विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि एक श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना भी है।

विद्यालय का शत-प्रतिशत मैट्रिक परिणाम

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में विद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है और परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय में प्रथम स्थान हर्ष कुमार ने 92% अंक प्राप्त कर हासिल किया, जबकि रोहित कुमार ने 84% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूनम कुमारी ने 82.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी के अलावा अन्य सफल छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ALSO READ: Bihar News: जदयू सांसद संजय झा का दावा बिहार में कानून व्यवस्था सबसे बेहतर, लालू-राहुल पर साधा निशाना

प्रधानाध्यापक वर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे सम्मान समारोहों से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार वर्मा और शिक्षिका शुभ्रा कुजूर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मिथुन पासवान

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular