25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Chapra Accident News: छपरा में पुलिस वाहन और बालू लदे ट्रक की भीषण टक्कर, कई महिला पुलिसकर्मी घायल; चालक की हालत गंभीर

Chapra Accident News: प्रधानमंत्री के सिवान कार्यक्रम में जा रही थी बीएमपी-2 की टुकड़ी, डोरीगंज पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Chapra Accident News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिवान में आयोजित कार्यक्रम के लिए सुरक्षा ड्यूटी पर जा रही बिहार सैन्य पुलिस (BMP-2) की एक टुकड़ी की गाड़ी आज डोरीगंज थाना क्षेत्र के वीर कुँवर सिंह पुल (आरा-छपरा पुल) पर एक बालू लदे ट्रक से टकरा गई। यह भीषण टक्कर आमने-सामने हुई, जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

कई महिला पुलिसकर्मी जख्मी, चालक गंभीर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। सभी घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में पुलिस वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अभी भी सदर अस्पताल छपरा में जारी है। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों में कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिवान के लिए रवाना कर दिया गया है।

एसपी सारण ने दी जानकारी

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में हुआ है और उपचार के बाद उन्हें सिवान के लिए रवाना कर दिया गया है। एसपी ने पुष्टि की कि पुलिस वाहन चालक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

ALSO READ:  Dhanbad News: गोविंदपुर अंचल में 38 फर्जी जमीन रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा, झामुमो नेताओं ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

डोरीगंज थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले जाया जा रहा है। वर्तमान में घटनास्थल सहित पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular