43.2 C
Jharkhand
Sunday, April 19, 2026

ऑपरेशन “नया सवेरा” की बड़ी सफलता: सारण पुलिस ने छापेमारी कर 09 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया, 03 गिरफ्तार…

छपरा(CHAPRA): मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “नया सवेरा” के तहत सारण पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सारण के निर्देश पर महिला थाना, सहाजितपुर और बनियापुर थाना की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आर्केस्ट्रा ठिकानों पर छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को जबरन नृत्य और शोषण से मुक्त कराया।

IMG 20250802 WA0090

 कहां से थीं लड़कियां?

मुक्त कराई गई नाबालिगों में:

  • पश्चिम बंगाल से – 4
  • उत्तर प्रदेश से – 1
  • बिहार से – 2
  • नेपाल से – 2

इन सभी को आर्केस्ट्रा संचालिकाओं द्वारा जबरन नचाया और प्रताड़ित किया जा रहा था।

गिरफ्तार हुए 3 अभियुक्त

पुलिस ने मौके से:

  • 2 महिला आर्केस्ट्रा संचालिकाएं
  • और उनका 1 सहयोगी
    को गिरफ्तार किया है। इनमें रौशन कुमार कर्ण (पिता – दिनेश लाल कर्ण, निवासी – सहाजितपुर) का नाम प्रमुख है।

 मामला दर्ज

इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या 68/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सारण एसपी कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है कि बाकी फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 सहयोगी संस्थाएं भी रहीं शामिल

इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस के अलावा कई एनजीओ और समाजसेवी संस्थाओं ने भी सहयोग किया:

  • मिशन मुक्ति फाउंडेशन
  • रेस्क्यू फाउंडेशन, नई दिल्ली
  • नारायणी सेवा संस्थान, सारण
  • रिस्क एंड रिलीफ फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल

 सारण एसपी का बयान:

“हम लड़कियों की तस्करी और देह व्यापार में लिप्त माफिया नेटवर्क के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ इसी दिशा में हमारा विशेष अभियान है, जो तब तक जारी रहेगा जब तक हर पीड़िता सुरक्षित न हो जाए।”

spot_img
Video thumbnail
अपराधियों ने ऑटो पर की फायरिंग,थाई मांगुर मछली सिंडिकेट से जुड़ सकता है तार...
00:26
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस का सबसे खास मेजर उर्फ सैफी दुबई से गिरफ्तार,प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत,धनबाद लाने की.
03:28
Video thumbnail
फायरिंग में घायल मनीष सिंह की मां-पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार....
02:58
Video thumbnail
महिला बिल पारित नहीं होने के बाद हम पार्टी का विपक्ष पर जोरदार हमला....
03:19
Video thumbnail
अपराधियों की फायरिंग से घायल कोयला कारोबारी मनीष सिंह की पत्नी-मां ने मांगी परिवार की सुरक्षा...
04:05
Video thumbnail
राजगंज में ATM फ्रॉड सक्रिय,ग्राहक की सतर्कता से बची रकम,वरना हो जाते कंगाल...
02:03
Video thumbnail
मूक बधिर क्रिकेटरों का होगा धनबाद में जुटान,20 से भारत - नेपाल के बीच होगा मैच
03:57
Video thumbnail
फ्री में नही पिलाया सत्तू जूश तो सुरेश यादव के सीने ने मार दी चाकू,जालान से रेफर,मौके पर धनबाद
02:16
Video thumbnail
जर्जर भवन,बिना सुरक्षा,बगैर साफ सफाई 10 जिलों को खाद्यान्न सप्लाई कर रहे धनबाद के बरवाअड्डा बाजार
10:42
Video thumbnail
Big Breking: PM मोदी का देश के नाम संबोधन आज रात 8:30 बजे....
00:10

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!