25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सारण में पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ 1 अपराधी गंभीर रूप से घायल…

छपरा: सारण में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने एक अपराधी को पैर में गोली मारकर ज़ख्मी किया है। पुलिस को सूचना मिली की सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में बड़ी संख्या में अपराधी जुटे है इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुची।
इस बीच पुलिस टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी हैं। वहीं पुलिस की गोली से घायल अपराधी का फिलहाल तरैया रेफ़रल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। वहीं बताया जा रहा है कि घायल अपराधी पर पूर्व में कई लुट व आपराधिक मामले दर्ज है।

घायल अपराधी तरैया थाना क्षेत्र के कोण भगवानपुर का निवासी भुवर उर्फ रणधीर राय है। इस व्यक्ति पर तरैया और पानापुर क्षेत्र में कई हत्या लूट और कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। और यह काफी शातिर अपराधी बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलने पर मरहला डीएसपी दो अमरनाथ मसरख के इंस्पेक्टर सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार शाह थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार , एएसपी छपरा सदर राम पुकार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस मुठभेड़ में पानापुर थाना क्षेत्र की रामदासपुर मोरिया गांव निवासी रामविलास राय एवं रणधीर उर्फ भंवर घायल हुए हैं भुवर के दाहिने पैर में गोली लगी है तरैया पुलिस ने उसे मसरख अस्पताल में भर्ती कराया है यहां से बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है घटनास्थल से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद हुआ है।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ की जानकारी उन्हें मिली है, वह घटनास्थल पर जा रहे हैं। पुलिस कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान भी चला रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर जब कार्रवाई की गई तो भुवर ने पुलिस पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई ने पुलिस ने भी भुवर पर गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर में लगी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular