19.2 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

_उपायुक्त ने किया गया पुल अंडर पास का निरीक्षण…

IMG 20250807 WA0072

समस्या का तत्काल समाधान निकालने का आरसीडी को निर्देश

अंडरपास चौड़ीकरण के समय किया जाएगा चिरकालीन समाधान – उपायुक्त

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज शाम वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार के साथ गया पुल अंडर पास का निरीक्षण किया।

सबसे पहले उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से अंडरपास की सड़क किन कारणों से बारंबार क्षतिग्रस्त हो रही है, की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त को बताया गया कि अंडरपास के बगल से नाला और नाली गुजरते हैं। इसका पानी रीसकर अंडरपास में आ जाता है। पानी की सही तरीके से निकासी नहीं होने से अंडरपास की सड़क में गड्ढें बन जाते हैं। गड्ढों के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों की गति धीमी पड़ती है। इस मार्ग पर दिन – रात छोटे, बड़े, भारी सहित सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अंडरपास में वाहनों की गति धीमी पड़ने से अंडरपास के दोनों और धीरे-धीरे लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है।

इस समस्या का तत्काल समाधान निकालने के लिए उपायुक्त ने नगर निगम को नाला – नाली की सफाई करने तथा आरसीडी को अंडरपास की सड़क समतल कर आयरन प्लेट बिछाने का निर्देश दिया। साथ ही हाई स्ट्रैंथ के हेक्सागोनल ब्लॉक, जो पानी में भी खराब नहीं हो, की प्रयोगशाला में टेस्टिंग कर, पूरे तैयारी के बाद, लगाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने श्रमिक चौक के क्षेत्रफल को कम करने, आसपास से अतिक्रमण हटाने, ऑटो के लिए पार्किंग निर्धारित करने, सुचारू पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कराने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जब गया पुल अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू होगा तब अंडर पास की सड़क की समस्या का चिरकालीन समाधान किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने सुपर सकर मशीन लगाकर अंडरपास के आसपास नाला नाली की सफाई शुरू कर दी। यह सीवर सिस्टम की सफाई और रखरखाव के लिए उपयोग किया जाने वाला एक विशेष वाहन है। यह पाइपलाइनों से रुकावटों, कीचड़ और मलबे को हटाने के लिए शक्तिशाली सक्शन क्षमताओं के साथ उच्च दबाव वाले पानी का जेट छोड़ती हैं। जिससे नाला नाली में रुकावट पैदा करने वाली वस्तु हट जाती है।

मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने गया पुल अंडरपास का गहन निरीक्षण किया है। इसका तात्कालिक समाधान निकालने के लिए आयरन शीट बिछाई जाएगी। बाद में पानी की नकासी सुनिश्चित कर पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। जब अंडरपास का चौड़ीकरण होगा तब इसका स्थाई समाधान निकाला जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, विधायक धनबाद राज सिन्हा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक के अलावा पूर्व मध्य रेलवे व अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular